स्थानीय

राजस्थान में शुरू होने वाली है कड़ाके की ठंड, टूटेगा ये पुराना रिकॉर्ड

जयपुर। Rajasthan Weather : राजस्थान में मौसम रोज नए-नए रंग दिखा रहा है। राज्य के मौसम में लगातार कोई न कोई हल्का-फुल्का बदलाव देखा जा रहा है। अब राजस्थान में मौसम को लेकर नई भविष्यवाणी सामने आई है जिसके अनुसार​ फिलहाल 2 से 3 दिन तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, गुलाबी सर्दी शुरू हो चुकी है और अब कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार अभी तापमान में उतार-चढ़ाव की परिस्थितियां देखी जाएंगी।

यहां पर गिरेगा पारा

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार राजस्थान में जिन जगहों पर रात के समय तापमान 5 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर है, वहां पारा गिरने वाला है इस वजह से वहां सर्दी जल्द दस्तक दे सकती है। राज्य में मौसम लगातार आंख-मिचौली खेल रहा है। मानसून जाने के बाद भले ही कुछ जिलों में रिमझिम फुहारों वाली बारिश ने लोगों को भिगोया, लेकिन 16 अक्टूबर से आसमान पूरी तरह से साफ हो चुका है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अब आगामी कुछ दिनों तक राजस्थान में मौसम शुष्क रहने वाला है। हालांकि, कुछ जिलों में गुलाबी ठंड पड़नी शुरू हो गई है।

यह भी पढ़ें :  Top 10 Big News of 18 October 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

धीरे-धीरे गिर रहा पारा

राज्य के कई जिलों में पारा धीरे-धीरे गिर रहा है। अभी दिन में जहां तापमान सामान्य रहता तो सुबह और रात के समय हल्की ठंड महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार अक्टूबर महीने के आखिर तक सर्दियां शुरू हो जाएंगी। अभी दिन में तापमान जहां 30 डिग्री से ऊपर रहता है, तो वहीं, सूर्यास्त के बाद तापमान में अच्छी खासी गिरावट दर्ज की जा रही है। इस कारण लोग सर्दी महसूस कर रहे हैं।

लो प्रेशर क्षेत्र का असर लगभग खत्म

खबर है कि राजस्थान में उत्तर पूर्व—पूर्वी क्षेत्रों में एक्टिव लो प्रेशर क्षेत्र का असर लगभग खत्म हो चुका है। इस कारण अधिकतर जिलों में आसमान साफ हो गया है। इसी वजह से दिन के साथ-साथ रात के तापमान में भी गिरावट की संभावना है।

लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज व यूट्यूब चैनल से जुड़ें।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

हनुमान बेनिवाल ने खींवसर सीट पर लिया बड़ा निर्णय, इस उम्मीदवार का नाम किया फाइनल

Rajasthan Politics: राजस्थान में 7 सीटों पर हो रहे उपचुनावों की तारीखों का ऐलान हो…

3 मिन ago

जयपुर में खीर विरतण के दौरान RSS कार्यकताओं पर चाकू से हमला, 10 घायल

जयपुर। Jaipur News : बॉलीवुड फिल्म 'मां तुझे स्लाम' में सनी देओल का वो डायलॉग…

3 घंटे ago

Top 10 Rajasthan News of 18 October 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 18 October 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

5 घंटे ago

Top 10 Big News of 18 October 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 18 October 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

6 घंटे ago

मरीजों की जान किसके हवाले, आखिर कौन लेगा जिम्मेदारी

Resident Doctors Strike: राज्य के रेजिडेंट डॉक्टर कल से एक बार फिर हड़ताल पर हैं।…

19 घंटे ago

कल से एक महीने जमेगा जयपुर स्थापना दिवस का रंग, बॉलीवुड सितारे और कलाकार करेंगे परफॉर्म

Jaipur Day celebrations Nagar Nigam Heritage: जयपुर स्थापना दिवस समारोह 18 अक्टूबर से 18 नवंबर…

20 घंटे ago