जयपुर। विधानसभा में लाल डायरी लहरा कर चर्चा में आए पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा के शिव सेना मे शामिल होने की खबरें सामने आ रही है। 9 सितंबर को राजेंद्र गुढ़ा के बेटे का जन्मदिन है। इस मौके पर उदयपुरवाटी में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। आयोजित कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे शामिल होंगे। एकनाथ शिंदे के उदयपुरवाटी में आने की खबर के बाद से ही सियासत के गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। हालांकि गुढ़ा की राजनीति को लेकर कोई भी राजनीतिक पंडित सटीक आकलन नहीं लगा सकता है।
यह भी पढ़े: G-20: इंडिया बनाम भारत पर छिड़ी जंग, कांगेसी बोले कितना कंफ्यूजन
सीएम एकनाथ शिंदे को किया आमंत्रित
राजेंद्र ग़ढ़ा आखिरी वक्त में फैसला लेते है जिसके कारण गुढ़ा की राजनीति को लेकर सटीक आकलन करना संभव नहीं है। बेटे के जन्मदिन में महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे को आमंत्रित किया गया है। ऐसे मे गुढ़ा के शिवसेना मे शामिल होने के संकेत मिल रहे है। राजेंद्र गुढ़ा ये कई बार साफ कह चुके है वह भाजपा में शामिल नहीं होंगे। गुढ़ा कई बार भाजपा के खिलाफ बयानबाजी भी कर चुके है। अब सवाल यह उठता है की गुढ़ा भाजपा में शामिल नहीं होंगे पर क्या भाजपा के साथ अलायंस रखने वाली पार्टी में शामिल हो सकते है। सवाल यह भी है की क्या भाजपा उदयपुरवाटी की सीट शिवसेना को देंगी।
यह भी पढ़े: पुराना विधानसभा भवन पूर्व राजपरिवार ने मांगा वापस, हाईकोर्ट में हुई मामले की सुनवाई
राज सिंघवी ने किया ट्वीट
यदि भाजपा और शिवसेना मिलकर चुनाव लड़ती है तो राजेन्द्र गुढ़ का शिवसेना में शामिल होने का कोई फायदा नहीं होने वाला है। लाल डायरी के बाद जिस तरह से पीएम मोदी ने गुढ़ा का जिक्र किया था उसे देखकर लगता है। गुढ़ा के प्रति भाजपा सॉफ्ट कॉर्नर दिखा सकती है। ऐसे में यदि लाल डायरी है तो उसका फायदा भाजपा का मिल सकता है। शिवसेना के राजस्थान प्रभारी चंद्र राज सिंघवी ने एक ट्वीट किया जिसमें राजेंद्र गुढा के पार्टी में शामिल होने का जिक्र किया जा रहा है। जिसके बाद से ही चर्चा तेज हो गई है।
Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…
ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…
Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…
Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…
SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…
Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…