Categories: स्थानीय

चंद्रयान-3 पर चांदना के बाद राजेंद्र राठौड़ की फिसली जबान, NASA को बधाई देकर हुए ट्रोल

  • 16 महीने पहले सफलता पा सके NASA के वैज्ञानिक
  • ममता बनर्जी, चांदना, ओमप्रकाश राजभर सहित कई नेता दे चुके अटपटे बयान

 

जयपुर। चंद्रयान-3 को लॉन्च हुए कुछ समय हो गया है लेकिन नेताओं ने इसे लगातार सुर्खियों में बना कर रखा है। चंद्रयान-3 को लेकर नेताओं की बयानबाजी अलग ही चल रही है। अटपटे बयानों से नेता ट्रोल हो रहे हैं। पहले खेल मंत्री अशोक चांदना ने चंद्रयान-3 को लेकर अजीबोगरीब बयान दे चुके हैं वहीं अब राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ बयान देकर ट्रोल हो रहे हैं। 

 

यह भी पढ़े: Rajasthan Water Problem: बीत गए 15 साल … पानी को तरस गए सरकारी कॉलोनी के लोग! मजबूरी में ऐसा कर रहे लोग

 

16 महीने पहले सफलता पा सके NASA के वैज्ञानिक 

राठौड़ ने कहा- 'यह चंद्रयान अभियान 16 महीने पहले भी इसी प्रकार लॉन्च किया गया था। हमारे नासा के वैज्ञानिक सफलता के पास पहुंचकर भी पूरी तरह सफलता प्राप्त नहीं कर पाए थे।' उन्होंने फिर से मेहनत की, फिर से पूरी तैयारी के साथ काम किया। इसके बाद पूरी दुनिया में हिंदुस्तान का डंका बज रहा है। इस बयान के बाद से सोशल मीडिया पर राजेंद्र राठौड़ की खिंचाई की जा रही हैं। 

 

यह भी पढ़े: Rajasthan Assembly Election 2023: कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेगा बीजेपी नेता का बेटा, कर ली जीत की तैयारी

 

दरअसल नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ सीकर में एक कार्यक्रम के दौरान चंद्रयान-3 की सफलता का जिक्र कर रहे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल की उपलब्धियों को जनता के सामने गिना रहे थे। इसी बीच राठौड़ के मुंह से इसरो की बजाय ‘नासा‘ को बधाई निकल गया। बस, इसी बयान को पकड़कर उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाने लगा है।

 

यह भी पढ़े: Bageshwar Dham Darbar in Sikar: सीकर में पं. धीरेंद्र शास्त्री बोले-अंग्रेज भी कह रहे सीताराम, दरबार में खुले कई पर्चे

 

ममता बनर्जी, चांदना, ओमप्रकाश राजभर सहित कई नेता दे चुके अटपटे बयान

कुछ समय खेल मंत्री अशोक चांदना भी चंद्रयान-3 को लेकर दिए बयान के कारण चर्चा में रहे। चांदना ने कहा ‘चंद्रयान में गए अंतरिक्ष यात्रियों को सलाम‘। वे यह भूल गए कि चंद्रयान मानव रहित यान है। इसी तरह पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चंद्रयान-3 पर अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा की बजाय फिल्म अभिनेता राकेश रोशन को बधाई दे डाली। कहा, इंदिरा गांधी ने राकेश रोशन से पूछा था कि ‘अंतरिक्ष से भारत कैसा दिखता है‘। उनके अलावा आरजेडी प्रवक्ता शक्तिसिंह यादव भी ‘नासा‘ के वैज्ञानिकों को बधाई दे चुके हैं। वहीं भारतीय समाज पार्टी के ओमप्रकाश राजभर ने तो यह तक कह दिया ‘चंद्रयान के सकुशल धरती पर लैंड करने के लिए देश को स्वागत करना चाहिए।‘

Morning News India

Recent Posts

किसान भाई ने उगाया 1200 किलो का कद्दू! जानिए खेती की ये जादुई तकनीक

Pumpkin News : अक्सर देखा जाता है कि किसान भाई गर्मीयों की शुरूआत में बाड़ी…

12 घंटे ago

किसान भाई एकबार खरीद लें ये धांसू फोन!​ जिंदगीभर खराब नहीं होगा

जयपुर। अक्सर देखा जाता है कि किसान भाईयों के पास मोबाइल फोन बहुत जल्दी खराब…

1 दिन ago

The Secret Behind Saumic Craft Success in Helping Artisans!

India is known for handmade crafts. Our artisans make beautiful items with their hands, keeping…

3 दिन ago

Saumic Craft: Helping India to Start ₹0 Investment Businesses

In today’s time, everyone wants to do their own business. But the biggest problem is…

3 दिन ago

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर रखे अपने दिल के स्वास्थ्य का ख्याल

World Health Day : विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है…

3 दिन ago

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सराहे पीएमश्री स्कूल राहोली के शैक्षणिक नवाचार

टोंक। विगत तीन वर्षों से अपने शैक्षणिक नवाचारों से चर्चित राहोली के पीएमश्री राजकीय उच्च…

6 दिन ago