Palace on Wheels: अयोध्या की यात्रा करने को लेकर हर राम भक्त के मन में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। लेकिन अब
राजस्थान की सबसे रॉयल ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स ने पहली बार बड़ा ऐलान करते हुए अपना रूट बदलने का फैसला किया है। दुनिया की दूसरी सबसे लग्जरी ट्रेन 42 साल बाद अपने रूट में बदलाव करने का फैसला किया है। (Palace on Wheels) अब इस ट्रेन से अयोध्या की यात्रा करना बहुत ही आरामदायक होने वाला है।
यह भी पढ़ें: Ayodhya Ram Mandir सहित पढ़े 22 जनवरी 2024 की 10 बड़ी ख़बरें
पैलेस ऑन व्हील्स का समय 8 महीने से बढ़ाकर 10 महीने कर दिया है गया है और आने वाले दिनों में 12 महीने किया जा सकता है। इस ट्रेन का संचालन आरटीडीसी करता था लेकिन अब पैलेस ऑन व्हील्स 7 साल के लिए निजी हाथ में चली गई है। (Palace on Wheels) गुजरात की क्यूब कंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड इसका संचालन कर रही है।
कंपनी ने राम मंदिर बनने के बाद फैसला किया है कि पैलेस ऑन व्हील्स से अब धार्मिक यात्रा भी करवाएगी। मई में इसका संचालन होगा। दिल्ली से इस धार्मिक यात्रा शुरुआत हाेगी। (Palace on Wheels) पैलेस ऑन व्हील्स दिल्ली से अयोध्याए वाराणसीए प्रयागराजए मथुरा और वृंदावन तक जाएगी।
सामान्य यात्रा के दौरान ट्रेन में विदेशी और देसी पर्यटकों के लिए नॉनवेज और शराब सर्व की जाती है। (Palace on Wheels) लेकिन धार्मिक यात्रा के दौरान मेन्यू में नॉनवेज को हटा दिया जाएगा। यात्रा के दौरान खाने में प्याज और लहसुन भी नहीं होगा।
आरटीडीसी इस ट्रेन का संचालन 8 महीने तक करता था, लेकिन अब इसे 12 महीने चलाने की तैयारी कर रही है। (Palace on Wheels) 2 महीने तक धार्मिक यात्रा करवाई जाएगी। धार्मिक यात्रा में लोकल टूरिस्ट का विशेष ध्यान रखा गया है। इसकी बुकिंग शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: Ram Mandir Fatwa: राम मंदिर पर फतवा, इस इमाम ने भागवत को बताया
शाही ट्रेन राजस्थान की अलग.अलग जगहों की सैर कराती है। (Palace on Wheels) ट्रेन दिल्ली से चलकर जयपुर, सवाईमाधोपुर और चित्तौड़गढ़ तक जाती है। उदयपुर, जैसलमेर, जोधपुर, भरतपुर और आगरा होते हुए वापस दिल्ली पहुंचती है।
Top 10 Big News of 8 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…
जयपुर। राजस्थान की डिप्टी सीएम दिया कुमारी ( Diya Kumari) की अगुवाई में जयपुर में…
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने जयपुर जयपुर प्रदर्शनी एवं सम्मेलन…
जयपुर। Most Dreaded Wolf In World : दुनिया के लगभग हर ऐसा जानवर है जिसें…
जोधपुर। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) ने जोधपुर में बीजेपी कार्यकर्ताओं को…
Ganesh Chaturthi 2024: जयपुर। गणेश उत्सव की शुरुआत शनिवार से हो रही है। यह 10…