Categories: स्थानीय

Rape Criminal Arrested in Ajmer: पुलिस के हत्थे चढ़ा 22 साल का दुष्कर्मी युवक, तीन साल से कर रहा था दरिंदगी

Rape Criminal Arrested in Ajmer: अजमेर जिले में पुलिस ने दुष्कर्म के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 22 वर्षीय युवक पर पिछले तीन साल से दुष्कर्म करते रहने का आरोप लगा हैं। पीड़िता ने अपने चाचा के साथ पुलिस थाने आकर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

 

पुलिस को दिए अपने बयान में पीड़िता ने आरोपी को दूर के रिश्ते में अपना भाई बताया। उसने बताया कि वह उसका पिछले तीन साल से शोषण कर रहा था। साथ ही किसी को बताने पर उसके परिवारवालों को जान से मारने की धमकी देता था। पूरी घटना नसीराबाद के निकटवर्ती ग्राम ढाल की है। 

 

यह भी पढ़े: Gang rape in Rajasthan: भीलवाड़ा में विवाहिता से दरिंदगी, दुष्कर्म के बाद कपड़े लेकर फरार हुए आरोपी

 

आरोपी ने पीड़िता को उठाकर ले जाने का किया प्रयास 

 

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 6 सितंबर की सुबह पीड़िता के मकान में घुसकर जब आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया और उसे अपने साथ ले जाने की कोशिस की तो उसने शोर मचा दिया। ऐसी स्तिथि में उसकी चाची ने आकर उसे बचाया और पुलिस में मामला दर्ज कराने की बात कही। 

 

सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। शुक्रवार देर रात पुलिस ने आरोपी धनराज निवासी ग्राम ढाल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अजमेर अवकाश कालीन न्यायालय में पेश किया, जहां युवक को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। 

 

यह भी पढ़े: Rajasthan Assembly Elections 2023: बीजेपी नेत्री अलका गुर्जर की प्रियंका गांधी को सलाह, कहा-धौलपुर दूर नहीं है ..!

Aakash Agarawal

Recent Posts

मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा बढ़ेगा, चिकित्सा मंत्री ने निर्देश दिए

mukhyamantri ayushman arogya yojana : जयपुर। प्रदेश में संचालित मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा…

12 घंटे ago

BJP सांसद अनिल बोंडे का विवादित बयान, कहा- राहुल गांधी की जीभ जला देनी चाहिए

BJP MP Anil Bonde on Rahul Gandhi  : नई दिल्ली। राहुल गांधी के अमेरिका दौरे…

13 घंटे ago

राजस्थान उपचुनाव में कांग्रेस जीतेगी सभी सीटें, डोटासरा ने बनाया मास्टर प्लान

Rajasthan By-Election : राजस्थान में होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को बैठक…

14 घंटे ago

अब जापान मिटाएगा राजस्थान में बेरोजगारी, भजनलाल सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम

जयपुर। Jobs In Japan : राजस्थान के युवाओं को अब देश ही नहीं बल्कि विदेश…

15 घंटे ago

Virat Kohli ने लिया Gautam Gambhir का इंटरव्यू, खींची एक-दूसरे की टांग, देखें Video

Virat Kohli took Gautam Gambhir interview : टीम इंडिया के नए कोच गौतम गंभीर (Gautam…

17 घंटे ago

इस्तीफा देकर लटक गए अरविंद केजरीवाल, PM मोदी के दांव से 4 साल दिल्ली पर राज करेंगी आतिशी

जयपुर। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के इस्तीफा देने के बाद दिल्ली में सियासी बवाल भले…

18 घंटे ago