Categories: स्थानीय

निजी स्कूल में 7 साल की मासूम के साथ दरिंदगी

जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट के बनाड़ थाना क्षेत्र में शर्मसार करने वाली घटना सामने आई हैं। 7 साल की छात्रा के साथ निजी स्कूल में हैवान ने हैवानियत दिखाते हुए अपनी हवस का शिकार बनाया। मासूम के साथ यह दरिंदगी स्कूल के चपरासी ने दिखाई। घटना के सामने आते ही लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। आक्रोशित लोग थाने पहुंचे, बनाड़ थाना पुलिस ने पूरे मामले में पोक्सों एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए आरोपी चपरासी को हिरासत में लिया हैं।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया की पीड़िता की मां ने थाने पर उपस्थित होकर मामला दर्ज करवाया की 12 जुलाई को मासूम अपने कपड़े खुद धोने लगी। इस दौरान मां अपनी बेटी के पास गई तब मासूम कपड़ों पर लगे दाग साफ कर रही थी मां को संदेह हुआ। मां ने मासूम से पूछा यह क्या है मासूम के पास मां के सवालों का कोई जवाब नहीं था। और वह मां के इन सवालों से घबरा गई। मां ने मासूम से फिर से प्यार से पूछा बेटा यह क्या हैं। तब मासूम ने सारी घटना अपनी को मां को बताई।

मासूम ने अपनी मां को बताया की दो दिन पहले स्कूल का चपरासी उसे बहला फुसला कर अपने साथ ले गया और उसके बाद उसके साथ में गंदा काम किया। मासूम की बात सुनकर मां चौंक गई मां ने मासूम को सीने से लगाया। उसके बाद मां मासूम को लेकर थाने पहुंची। मां की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई की और मासूम का मेडिकल करवाया तथा मासूम के बयान दर्ज किए। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी चपरासी को गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस द्वारा आरोपी चपरासी से मामले में पूछताछ की जा रही हैं।

 

 

Morning News India

Recent Posts

अब इन 7 सीटों पर होगा राजस्थान विधानसभा उपचुनाव, जुबेर खान वाली सीट पर विकास नहीं ये मुद्दा रहता है हावी

Rajasthan By-Election 2024 : राजस्थान में अब 7 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने जा रहे…

14 मिन ago

इन तीन राशियों की होगी शादी फिक्स, जानें क्या कहते हैं आपके लव के सितारे

Aaj Ka Love Rashifal 21 September 2024: सनातन धर्म में राशिचक्र का विशेष महत्त्व माना…

1 घंटा ago

आज के दिन जन्मी हैं ये बॉलीवुड की डीवा, जानें आज का इतिहास

Aaj Ka Itihas 21 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

2 घंटे ago

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024- जयपुर में 20 सितंबर का सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…

3 घंटे ago

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

3 घंटे ago

Top 10 Big News of 20 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

4 घंटे ago