भाजपा घेरेगी कांग्रेस सरकार को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर
जयपुर। भाजपा सरकार लगतार राज्य सरकार को घेरे हुई हैं। भाजपा अब भ्रष्टाचार को मुद्दा बना कर प्रदर्शन की तैयारी में है। हाल ही में भाजपा की और से भ्रष्टाचार के मुद्दे को लकर सचिवालय का घेराव किया गया था। इस प्रदर्शन के दौरान भाजपा के कई बड़े नेता शामिल थे। भाजपा एक बार फिर से कांग्रेस सरकार को घेरने की रणनीति बना रही है। भाजपा की और से भ्रष्टाचार के मुद्दे पर जिले वार मोर्चा खोला जाएगा।
नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा सरकार को चुनावी समय में जितनी रेवडियां बांट नी है बाट लें। जनता से भ्रष्टाचार छुपा नहीं हैं। भाजपा सरकार गहलोत सरकार पर लगातार हमलावर हो रही है। राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा भी कांग्रेस सरकार पर लगातार भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे है।
नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कांग्रेस की सभा में लोगों ने कहा हैं लूट खसोट की सरकार की विदाई करनी होगी। जनता अब सरकार को उखाड़ फेकने का मानस बना चुकी हैं। राठौड़ ने कहा किस्सा कुर्सी के शासन में सिर्फ भ्रष्टाचार ही हुआ है। एक के बाद एक सामने आ रहे घोटाले इसाका सबसे बड़ा उदाहरण है। राठौड़ ने सीएम गहलोत पर तंज कसते हुए कहा चुनाव दिल से जीते जाते है ना की पैसे से। वहीं राठौड ने कहा नौजवान पेपरली व नौकरियों में हो रही लूट से पूरी तरह से टूट चुका है।
राजेंद्र राठौड़ ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कांग्रेस सरकार के राज में कोई भी सुरक्षित नहीं हैं। महिलाओं के साथ हो रहे दुष्कर्म में राजस्थान प्रथम स्थान पर है। किसानों की कर्ज माफी के नाम पर किसानों ठगने का कार्य किया गया है। मुख्यमंत्री गहलोत का बयान छलावा है। यह सरकार कमीशन खोरी की सरकार है यह बात मंत्री अपने मुंह से कहते है।
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…
Rajasthan News : जयपुर। प्रदेश अग्रवाल महासभा राजस्थान के जिला अध्यक्ष टिल्लू रूंडल बन गये…
National Human Rights : जयपुर। नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ.…
Pumpkin News : अक्सर देखा जाता है कि किसान भाई गर्मीयों की शुरूआत में बाड़ी…