जयपुर। रेस्टोरेंट मालिक की दो कर्मचारी भाइयों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। रेस्टोरेंट मालिक और दो वर्कर के बीच खाना बनाने की बात पर कहासुनी हुई जिसके बाद गुस्साए कर्मचारीयों ने रेस्टोरेंट मालिक पर हॉकी और पलटे से वार कर दिया। दोनों भाईयों ने रेस्टोरेंट मालिक पर ताबड़तोड वार किया और दोनों भाई मौके से फरार हो गए। पड़ोसियों ने मामले की सूचना कालवाड़ा पुलिस को दी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर शव को एसएमएस अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया।
कहासुनी पर हुआ विवाद
मामले की जानकारी देते हुए एसएचओ रविन्द्र प्रताप सिंह ने बताया की नागौर के रहने वाले रिटायर्ड फौजी हमीर सिंह की हत्या हुई हैं। करणी विहार में हमीर सिंह अपने परिवार के साथ रहता था। और माचवां में हमीर सिंह के द्वारा न्यू भवानी नाम से रेस्टोरेंट चलाया जा रहा था। रेस्टोरेंट में दो युवक काम करते थे। दोनों युवक सुनील ओर बबलू उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे। खाना बनाने को लेकर कहासुनी हुई। इस दौरान एक बार कहासुनी खत्म हो गई उसके थोडी देर बाद फिर से बहस शुरू हो गई।
पुलिस ने बताया की दोनों भाईयों ने रेस्टोरेंट का शटर बंद कर दिया और उसके बाद दोनों भाइयों ने हमीर सिंह पर हमला कर दिया। दोनों ने मिलकर पहले हमीर सिंह का सर फोड़ दिया और उसके बाद हमीर सिंह का जबड़ा तोड़ दिया। दोनों हमीर सिंह को मरा हुआ समझ कर मौके से फरार हो गए। दोनों भाईयों को जाता देख पड़ोसियों ने हमिर सिंह को फोन लगाया। अनहोनी की आशंका पर पड़ोसी ने पुलिस को सूचना दी।
पड़ोसी ने वहां से गुजर रही पीसीआर को रोककर घटना के बारे में बताया। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस के साथ ही एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंच एफएसएल की टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस ने हत्या कर भागे दोनों भाइयों की तलाश शुरू कर दी हैं।
Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…
ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…
Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…
Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…
SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…
Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…