Categories: स्थानीय

रिटायर्ड आरपीएस ने लगाया गहलोत सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप

दूदू। प्रदेश में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में आरोप प्रत्यारोप को दौर भी जारी हैं। विधानसभा चुनाव से पहले भ्रष्टाचार, पेपर लीक जैसे मुद्दों पर सियासत गर्मा रही हैं। रिटायर्ड आरपीएस खेमराज खोलिया ने भी गहलोत सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया हैं। खोलिया ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप भी लगाया। रिटायर्ड आरपीएस खेमराज खोलिया ने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा हैं। खेमराज खोलिया ने कांग्रेस सरकार को भ्रष्टाचार, पेपर लीक, प्रदेश में बढ़ते अपराध जैसे मामलों को लेकर आढ़े हाथ लिया। खेमराज खोलिया ने कानून व्यवस्था को लेकर भी गहलोत सरकार पर कई सारे सवाल खड़े किए हैं।

रिटायर्ड आरपीएस खेमराज खोलिया ने गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा साढ़े चार साल में प्रदेश में भ्रष्टाचार तथा योजना भवन से भ्रष्टाचार का करोड़ों रूपए का सोना बरामद हुआ हैं। इसके साथ ही खोलिया ने कहा जल जीवन मिशन में भी घोटाला सामने आया हैं। वहीं हाल ही में अधिकारियों के तबादले के मामले में भी खेमराज खोलिया ने जमकर निशाना साधा। वहीं खोलिया ने पेपर लीक मामले को लेकर कहा कांग्रेस सरकार के राज में युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ हैं।

खोलिया ने कहा सरकार ने बगरू विधानसभा को बीसलपुर का पानी देने का वादा किया था, लेकिन सरकार ने आज दिन तक अपना वादा पूरा नहीं किया। खोलिया ने कहा आज बगरू विधानसभा में बिसलपुर बांध का पनी नहीं पहुंचने के कारण आमजन को फ्लोराडड का पानी पीने को मजबूर होना पड़ता हैं। वहीं सरकार जल जीवन मिशन योजना के तहत घर-घर तक पाइप लाइन सप्लाई करने में नाकाम साबित हो रही हैं। वहीं इस दौरान बदहाल ट्रेफिक व्यवस्था को लेकर भी कई सारे सवाल खड़े कर दिए। वहीं प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत भी पुराने पट्‌टे आज दिन तक नहीं दिए।

Morning News India

Recent Posts

किसान भाई ने उगाया 1200 किलो का कद्दू! जानिए खेती की ये जादुई तकनीक

Pumpkin News : अक्सर देखा जाता है कि किसान भाई गर्मीयों की शुरूआत में बाड़ी…

23 घंटे ago

किसान भाई एकबार खरीद लें ये धांसू फोन!​ जिंदगीभर खराब नहीं होगा

जयपुर। अक्सर देखा जाता है कि किसान भाईयों के पास मोबाइल फोन बहुत जल्दी खराब…

2 दिन ago

The Secret Behind Saumic Craft Success in Helping Artisans!

India is known for handmade crafts. Our artisans make beautiful items with their hands, keeping…

4 दिन ago

Saumic Craft: Helping India to Start ₹0 Investment Businesses

In today’s time, everyone wants to do their own business. But the biggest problem is…

4 दिन ago

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर रखे अपने दिल के स्वास्थ्य का ख्याल

World Health Day : विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है…

4 दिन ago

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सराहे पीएमश्री स्कूल राहोली के शैक्षणिक नवाचार

टोंक। विगत तीन वर्षों से अपने शैक्षणिक नवाचारों से चर्चित राहोली के पीएमश्री राजकीय उच्च…

7 दिन ago