Categories: स्थानीय

Rajasthan Election: बेनीवाल की पार्टी ने जारी की चौथी लिस्ट, कांग्रेस-भाजपा के बागी नेताओं को दिए टिकट

 

Rajasthan Election: राजस्थान विधानसभा चुनाव के मैदान में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) ने प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट जारी (RLP Fourth Candidate List Rajasthan) कर दी है। इस लिस्ट में 6 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया है। लिस्ट में भाजपा-कांग्रेस के बागी नेता शामिल है। 

 

भाजपा-कांग्रेस के बागी RLP के टिकट से मैदान में 

 

आरएलपी ने कपासन से पिछली बार कांग्रेस प्रत्याशी रहे आनंदीराम, आसींद से बीजेपी के बागी रहे धनराज गुर्जर, लूणकरणसर से बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवदान मेघवाल, वहीं खाजुवाला से जयप्रकाश बांगड़वा, बीकानेर पूर्व से एड. मनोज बिश्नोई और बीकानेर पश्चिम से मजीद खोखर को मैदान में उतारा है। 

 

इन चुनावों में RLP और ASP का है गठबंधन

 

आरएलपी के प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट में 3 एससी, 1 बिश्नोई, 1 गुर्जर और 1 मुस्लिम को उम्मीदवार को टिकट मिला है। आरएलपी ने पहली सूची में 10 और दूसरी सूची में 11 और तीसरी सूची में 2 और चौथी सूची में 6 उम्मीदवारों का नाम उजागर कर दिया है। चुनाव में RLP ने ASP से गठबंधन किया है। 

 

छोटे भाई की सीट पर हनुमान भरेंगे हुंकार 

 

पार्टी के संयोजक व सांसद बेनीवाल खींवसर सीट से खुद चुनावी मैदान में उतरे हैं। इससे पहले इस सीट से उनके भाई नारायण बेनीवाल चुनाव जीते थे। इस चुनाव में हनुमान बेनीवाल ने चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी (काशीराम) के साथ गठबंधन किया है। 

 

यह भी पढ़े: Rajasthan Election: जौहरी मीणा हुए कांग्रेस से बागी, निर्दलीय चुनाव लड़ने और जीत का दावा

Aakash Agarawal

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

12 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

13 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

14 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

16 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

16 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

16 घंटे ago