Categories: स्थानीय

लुटेरी दुल्हन शादी के कुछ दिनों बाद ही जेवरात लेकर हुई फरार

अजमेर– शादी के कुछ समय बाद ही लुटेरी दुल्हन द्वारा स्वयं और सास के जेवरात चोरी कर ले जाने का मामला सामने आया है। सास ने दुल्हन पर आरोप लगाते हुए कहा की पुत्रवधु ने पहले एक सहयोगी के साथ मिलकर शादी का षड़यंत्र रचा और उसके बाद हमारा घर बरबाद कर दिया। इसके साथ ही सास ने बताया की पुत्रवधु द्वारा अब मुकदमों में फंसाने व जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इस पुरे मामले मे अलवर गेट थाना पुलिस ने पीड़ित सास की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गुलाबबाड़ी निवासी देववत्‍नी पत्‍नी राम बाबू कोली ने अजमेर के अलवर गेट थाने में मुकदमा दर्ज करवा कर बताया कि पति के देहांत के बाद एक-एक रुपया जोडकर कर अपने पुत्र प्रवीण का विवाह धनवंती पुत्री ग्यारसी लाल निवासी नॉन करण का हत्था नगरा से करवाया था। दोनों का विवाह 25 जनवरी 2023 को हुआ था। शादी के बाद रिसेप्शन जैन मंदिर धर्मशाला अजमेर में 28 जनवरी 2023 को किया गया था। पीडिता ने बताया की विवाह के कुछ दिनों बाद ही पुत्रवधू धनवंती की ओर से पूरे परिवार को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया गया। उसके बाद पुत्रवधु थोडे़ समय बाद उसके और अपने दोनों के जेवरात के साथ ही घर में रखे अन्य जेवरात भी लेकर घर से फरार हो गई। पीडित सास ने बाताया की इस पुरे मामले पुत्रवधु का सहयोग उसके परिवार के साथ ही दीपक सट्टे वाले द्वारा किया जा रहा है।

 पीड़िता ने बताया कि उसके परिवार को दीपक उर्फ लालू द्वारा खुलेआम धमकी दी जा रही है। पीडित सास ने कहा की धनवंती लुटेरी दुल्हन है, उसने हमारा घर बरबाद कर दिया और महिलाओं के अधिकारों का दुरुपयोग करते हुए हमे परेशान कर रही है। इसके साथ ही वह हमे जान से मारने व मुकदमों में फंसाने की धमकी दे रही है। पुलिस ने: धनवंती व उसके सहयोगी दीपक उर्फ लालू के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच सहायक उप निरीक्षक विजेंद्र सिंह को सौंपी है।

Morning News India

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

9 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

10 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

11 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

13 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

13 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

13 घंटे ago