अजमेर। भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से नहीं सहेगा राजस्थान अभियान के तहत राजस्थान लोक सेवा आयोग का घेराव किया गया। आरपीएससी के घेराव से पहले भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के पास सभा का आयोजन किया गया। सभा के दोरान भाजपा नेताओं की ओर से कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा गया। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही हैं।
सभा स्थल से रवाना होकर कार्यकर्ता आरपीएससी का घेराव करने के लिए रवाना हुए। भाजयुमों के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस की और से जगह-जगह बेरीगेटिंग लगाए गए। इस दौरान कार्यकर्ता बेरीगेटिंग को गिरकर आगे बढ़े। जिसके बाद पुलिस जाब्ते ने कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस जाब्ते ओर कार्यकर्ताओं की बीच धक्का मुक्की हुई जिसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। और कार्यकर्ताओं को वहां से खदेड भगाया। इस दौरान भाजापा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, सांसद भागीरथ चौधरी, सांसद बालकनाथ सहित कई भाजपा नेता बेरीगेटिंग पर चढ़ कर नारेबाजी करने लगे।
पुलिस के साथ हुई झड़प में भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष अंकित चेची घायल हो गए। इस दौरान पुलिस भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी तथा सांसद बालकनाथ सहित कार्यकर्ताओं को अपने साथ ले गई। वहीं इस दौरान पुलिस ने भाजयूमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या तथा जिलाध्यक्ष राहुल जायसवाल सहित अन्य को हिरासत में लिया।
इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा की और से सीएम अशोक गहलोत की शव यात्रा भी निकाली गई। शव यात्रा निकालते हुए कार्यकर्ता सभा स्थल पर पहुंचे इस दौरान सी पी जोशी ने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। जोशी ने कहा कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले कई वादे किए, लेकिन सरकार ने एक भी वादा पुरा नहीं किया। सरकार ने बेरोजगारों को भत्ता तक नहीं दिया।
In today’s time, everyone wants to do their own business. But the biggest problem is…
World Health Day : विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है…
टोंक। विगत तीन वर्षों से अपने शैक्षणिक नवाचारों से चर्चित राहोली के पीएमश्री राजकीय उच्च…
जयपुर। हाल ही में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के द्वारा दिए गए विवादित…
जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ऋषि गालव भाग द्वारा 30 मार्च, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नववर्ष पर…
जयपुर। राष्ट्र सेविका समिति जयपुर विभाग का शुक्रवार को झोटवाड़ा में पथ संचलन निकाला। घोष…