स्थानीय

RSS ने अब राजस्थान में भी कराई यश्टी (Yasti) की एंट्री, जानिए क्या होती है ये

जयपुर। RSS ने अब राजस्थान में भी यश्टी (Yasti) की एंट्री करवा दी है। यश्टी लकड़ी का एक छोटा डंडा होता है जिसका प्रयोग आत्मरक्षा के लिए किया जाता है। यह डंडा दिखने में तो छोटा होता है, लेकिन काफी मजबूत व घातक होता है। यश्टी की शुरूआत सबसे पहले केरल राज्य में की गई थी। दरअसल केरल की राज्य सरकार ने RSS में दंड को हथियार की श्रेणी में डालते हुए इस पर बैन लगा दिया था। ऐसे में RSS को यश्टी प्रयोग (Yasti Training) में लानी पड़ी जो दंड से भी ज्यादा पॉपुलर हो गई।

RSS में पॉपुलर हुई Yasti

यश्टी (Yasti) साइज में छोटी और मजबूत होने के साथ ही इसका प्रयोग में लाना भी बेहद ही आसान है। यश्टी विशेषकर महिलाओं के लिए एक जबरदस्त आत्मरक्षक दंड है जिसें कही भी लाया ले जाया जा सकता है। पुरूष भी यश्टी प्रयोग बहुत शानदार तरीके से करते हैं। इसी वजह से यश्टी काफी पॉपुलर हो गई और अब इसका प्रशिक्षण (Yasti Training) RSS के लगभग सभी शिक्षा वर्गों में दिया जाता है।

यह भी पढ़ें : RSS संघ शिक्षा वर्ग करना हुआ बेहद आसान! अब सिर्फ इतने दिनों का होगा Sangh Shiksha Varg

RSS राजस्थान में भी यश्टी (Yasti) की एंटी

राजस्थान में यश्टी की एंट्री संघ शिक्षा वर्ग 2021 में हो चुकी थी जिसको 2022-2023 के प्राथमिक शिक्षा वर्गों में भी जारी रखा गया। इस दौरान यश्टी का प्रशिक्षण महिलाओं व पुरूषों दोनों को दिया गया। राजस्थान में भी यश्टी (Yasti) को बहुत पसंद किया गया और अब शाखा समेत नगर के वर्गों व भाग के वर्गों में भी इसका प्रदर्शन (Yasti Training) किया जाता है। हाल ही में जयपुर महानगर के मालवीय भाग एकत्रीकरण कार्यक्रम में भी यश्टी प्रयोग का प्रदर्शन किया गया जो काफी शानदार रहा।

हथियार की श्रेणी में नहीं आती यश्टी (Yasti)

यह बात जग जाहिर है कि जब भी RSS की किसी चीज पर बैन लगाया जाता है तो RSS उसका ऐसा तोड़कर आता है कि लोग देखते रह जाते हैं। यश्टी (Yasti) भी इसी बैन की ही उपज है। जी हां, जैसे ही केरल सरकार ने स्वयंसेवकों के दंड प्रयोग पर बैन लगाया तो RSS यश्टी लेकर आ गया जो उससें ज्यादा पॉपुलर हो चुका है। आपको यह भी जानकर आश्चर्य होगा कि यश्टी का साइज बहुत छोटा होता है जिस वजह से यह हथियार की श्रेणी में नहीं आता। इसी वजह से यश्टी को लेकर आप हवाई जहाज से यात्रा भी कर सकते है। तो है मजेदार चीज यश्टी। RSS से जुड़े ऐसी ही रोचक बातें जानने के लिए बने रहिए हमारे साथ हम जल्द ही एक और नई रोचक चीज के बारे में बताने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : RSS संघ शिक्षा वर्ग करना हुआ बेहद आसान! अब सिर्फ इतने दिनों का होगा Sangh Shiksha Varg

MorningNewsIndia चला रहा संघ सीरीज

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 2025 में 100 वर्ष पूर्ण होने जा रहे हैं। ऐसे में इस अवसर पर Morning News India ‘संघ सीरीज’ (Sangh Series)चला रहा है। इस सीरीज में संघ से जुड़ी हर तरह की खबर कवर की जा रही है। ऐसे में आप नीचे दिए गए वीडियो को लाइक, शेयर करते हुए चैनल को सब्सक्राइब कर लें ताकि कोई नया अपडेट आते ही आपके पास तुरंत मैसेज पहुंच जाए।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल कंटेंट विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

झोपडी में आग लगने से घरेलू सामान सहित 20 हजार जलकर राख

Alwar News :  रैणी। अलवर उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत माचाड़ी स्थित कोठारी का बास…

5 घंटे ago

सीएम भजनलाल शर्मा का अलवर दौरा, जुबेर खान के परिजनों से की मुलाकात

CM Bhajanlal Sharma Alwar visit :  अलवर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma)…

6 घंटे ago

किरोड़ी लाल मीणा ने खोली गहलोत की पोल, 10 बड़े घोटालों से उठाया पर्दा

जयपुर : राजस्थान की राजनीति में बीजेपी के वरिष्ठ नेता किरोड़ी लाल मीना इन दिनों…

6 घंटे ago

Rajasthan Politics : साढ़ू भाई बने डोटासरा और किरोड़ी लाल मीणा, पर्ची वाली सरकार की करेंगे छुट्‌टी!

Rajasthan Politics : जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh…

7 घंटे ago

Delhi Politics: दिल्ली CM रेस में ये 5 दिग्गज, ये 13 लोग तय करेंगे दिल्ली का नया मुखिया

Arvind Kejriwal : जयपुर। CM अरविंद केजरीवाल ने जबसे सीएम पद से इस्तीफा देने का…

8 घंटे ago