Categories: स्थानीय

पायलट के बाद अब गहलोत भी दिल्ली में डटे, जानिए क्यों नहीं दे रहा गांधी परिवार भाव

जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस में इस समय उथल-पुथल मची हुई है। इसके चलते अशोक गहलोत और सचिन पायलट दोनों नेता गांधी परिवार के किसी नेता से मिलना चाहते हैं। लेकिन, इन दोनों नेताओं को मिलने का समय नहीं दिया जा रहा। गौरतलब है कि 11 अप्रेल को एक दिवसीय अनशन के बाद सचिन पायलट दिल्ली गए थे। 2 दिन दिल्ली में डेरा डाले रहे लेकिन सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से नहीं मिल पाए। पायलट दिल्ली से वापस लौटे तो अब शुक्रवार 21 अप्रेल की शाम को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दिल्ली गए। गहलोत भी 2 दिन से दिल्ली में डटे हुए हैं लेकिन अभी तक गांधी परिवार के किसी सदस्य से मुलाकात नहीं कर पाए। राजस्थान के नेताओं से नहीं मिलने के अलग अलग मायने निकाले जा रहे हैं।

 

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर नगर परिक्रमा के साथ निकाली गई भव्य यात्रा

 

पहले पायलट और अब गहलोत की अनदेखी
आपको बता दें कि 11 अप्रेल की शाम को जब सचिन पायलट दिल्ली गए थे। तब राहुल गांधी दिल्ली में ही थे। दो दिन बाद राहुल गांधी कर्नाटक दौरे पर गए। 21 अप्रेल की शाम को जब अशोक गहलोत दिल्ली गए थे तब भी राहुल गांधी दिल्ली में ही थे। 22 अप्रेल को राहुल गांधी दिनभर अपनी मां सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी के साथ थे। 22 अप्रेल को ही राहुल गांधी ने अपना सरकारी बंगला 12 तुगलक रोड़ को खाली किया था और बंगले की चाबियां प्रशासन को सौंपी। अक्सर जब भी किसी विशेष प्रयोजन के लिए गहलोत दिल्ली जाते हैं तो सोनिया गांधी से जरूर मिलते हैं लेकिन शुक्रवार और शनिवार को वे गांधी परिवार के किसी भी सदस्य के साथ मुलाकात नहीं कर पाए।

 

बढ़ता साइबर क्राइम, राजस्थान पहुंचा 9वे स्थान पर: यौन शोषण चाइल्ड पॉर्नोग्राफी

 

राजस्थान के हालातों से आलाकमान नाखुश
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस में जो कुछ चल रहा है उससें गांधी परिवार और कांग्रेस आलाकमान खुश नहीं हैं। गांधी परिवार अशोक गहलोत और सचिन पायलट दोनों नेताओं के साथ तालमेल बैठाकर चलना चाहते हैं लेकिन इन दोनों नेताओं के बीच कोई तालमेल नहीं बैठ रहा। पिछले चार साल से दोनों को साथ लेकर चलने की तमाम कोशिशें की गई लेकिन गहलोत और पायलट के बीच पटरी नहीं बैठी। दोनों के बीच तालमेल बैठना तो दूर, पिछले चार साल में दोनों नेताओं ने एक दूसरे के खिलाफ जहर उगलने में कोई कमी नहीं रखी। पिछले चार साल में गहलोत और पायलट के साथ उनके समर्थकों ने जमकर बयानबाजी की है।

 

अक्षय तृतीया पर ही क्यों खुलते हैं चारों धाम के कपाट?

 

नहीं ले पा रहा गांधी परिवार ठोस निर्णय
राजस्थान कांग्रेस में गहलोत और पायलट के बीच झगड़े की मुख्य वजह मुख्यमंत्री की सीट है। पायलट कुर्सी पाना चाहते हैं और गहलोत कुर्सी छोड़ना नहीं चाहते। इसी कुर्सी को लेकर दोनों के बीच कसमकस जारी है। इस मसले पर गांधी परिवार ने कोई फैसला नहीं लिया है। बताया जा रहा है कि सवा चार साल पहले जब गहलोत को कुर्सी सौंपी थी कि पायलट को ऐसा कहा गया था कि ढाई साल बाद उन्हें कुर्सी दे दी जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सितंबर 2022 में भी गांधी परिवार सचिन पायलट को बड़ी जिम्मेदारी देने वाले थे लेकिन गहलोत गुट के नेताओं की बगावत ने पायलट के सपनों पर पानी फेर दिया।

 

 

सोना क्यों अक्षय तृतीया पर खरीदा जाता है? क्या है विशेषता? जानिए

 

पायलट अपनी मांग पर अड़े
वसुंधरा सरकार में हुए भ्रष्टाचार पर कार्रवाई की मांग पायलट अड़े हुए हैं और गहलोत पर निशाना साधे हुए हैं। लेकिन गांधी परिवार इन दोनों नेताओं में ना तो तालमेल बैठा हा रहा है और ना ही इनके बारे में कोई ठोस निर्णय ले पा रहे हैं। दोनों में से किसी एक नेता को चुनना गांधी परिवार के लिए आसान नहीं है क्योंकि दोनों में नेताओं में से किसी एक के नाराज होने से पार्टी को बड़ा नुकसान होना तय है।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल कंटेंट विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा बढ़ेगा, चिकित्सा मंत्री ने निर्देश दिए

mukhyamantri ayushman arogya yojana : जयपुर। प्रदेश में संचालित मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा…

11 घंटे ago

BJP सांसद अनिल बोंडे का विवादित बयान, कहा- राहुल गांधी की जीभ जला देनी चाहिए

BJP MP Anil Bonde on Rahul Gandhi  : नई दिल्ली। राहुल गांधी के अमेरिका दौरे…

12 घंटे ago

राजस्थान उपचुनाव में कांग्रेस जीतेगी सभी सीटें, डोटासरा ने बनाया मास्टर प्लान

Rajasthan By-Election : राजस्थान में होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को बैठक…

13 घंटे ago

अब जापान मिटाएगा राजस्थान में बेरोजगारी, भजनलाल सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम

जयपुर। Jobs In Japan : राजस्थान के युवाओं को अब देश ही नहीं बल्कि विदेश…

14 घंटे ago

Virat Kohli ने लिया Gautam Gambhir का इंटरव्यू, खींची एक-दूसरे की टांग, देखें Video

Virat Kohli took Gautam Gambhir interview : टीम इंडिया के नए कोच गौतम गंभीर (Gautam…

16 घंटे ago

इस्तीफा देकर लटक गए अरविंद केजरीवाल, PM मोदी के दांव से 4 साल दिल्ली पर राज करेंगी आतिशी

जयपुर। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के इस्तीफा देने के बाद दिल्ली में सियासी बवाल भले…

17 घंटे ago