Categories: स्थानीय

सिरफिरा आशिक पड़ा नाबालिग के पीछे, शादी नहीं करने पर दी गला काटने की धमकी

जयपुर। जयपुर के नागोरियान थाना क्षेत्र में नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला सामने आया हैं। सिरफिरा आशिक स्कूल की छात्रा से आए दिन छेड़छाड़ करता हैं। इसके साथ ही सिरफिरा आशिक छात्रा को गला काटने की धमकी भी देता हैं। सिरफिरे आशिक ने स्कूल की छात्रा को शादि करने के लिए धमकी देते हुए कहा यदि मुझसे शादी नहीं की तो तुझे जान से मार दुंगा। पीड़िता ने नागोरियान थाने में मामला दर्ज करवाया हैं। पुलिस ने नाबालिग की शिकायत पर मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी हैं।

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया की खो नागोरियान क्षेत्र की रहने वाली 16 साल की नाबालिग ने थाने पर उपस्थित होकर मामला दर्ज करवाया हैं। पुलिस ने बताया की नाबालिग 11वीं क्लास में पढ़ती हैं। नाबालिन ने बताया की लूणियावास खोह नागोरियान निवास अजय शर्मा उसके साथ आए दिन छेड़छाड़ करता हैं। पुलिस ने बताया की अजय नाबालिग के पिछे 2022 से पड़ा हुआ हैं। आए दिन अश्लील कमेंट करता हैं।

पुलिस ने बताया की आरोपी छात्रा से स्कूल आने व जाने के दौरान छेड़छाड़ करता है वह अश्लील कमेंट करते हुए शादी करने का दबाव बना रहा था। छात्रा ने पुलिस को बताया की आरोपी उसे आए दिन मोबाइल पर मैसेज करके परेशान करता हैं। शादी करने से इंकार करने पर गर्दन काटने की धमकी देता हैं। साथ ही आरोपी छात्रा को तेजाब डालने की भी धमकी दे रहा हैं। पीड़िता ने पहले भी पुलिस में इसकी शिकायत दी थी जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी किया पर आरोपी युवक जमानत पर बहार आ गया और फिर से वही हरकते करने लगा। पीडिता की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी हैं। पुलिस के द्वारा इस मामले में आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

Morning News India

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

12 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

12 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

13 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

15 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

15 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

15 घंटे ago