Categories: स्थानीय

Rajasthan Election: हनुमान बेनीवाल को बड़ा झटका, सरदारशहर से पीछे हटा RLP कैंडिडेट

 

Rajasthan Election: राजस्थान विधानसभा चुनाव का मैदान सज चुका है। मतदान की तारीख 25 नवंबर भी नजदीक है। दिवाली बाद चुनावी शोर जमकर होने वाला है, जिसकी रफ्तार फिलहाल धीमी है। इसी बीच राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के सरदारशहर से अधिकृत कैंडिडेट पीछे हट गए है।

 

बेनीवाल को लगा बड़ा झटका  

 

हनुमान बेनीवाल की राजनीतिक पार्टी ने चूरू की Sardarshahar Assembly से लालचंद मुंड को अपना प्रत्याशी बनाया था। लेकिन अब उन्होंने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है। मुंड ने निर्दलीय प्रत्याशी राजकरण चौधरी को अपना समर्थन दे दिया है। अब क्षेत्र की चुनावी लड़ाई त्रिकोणीय बन गई है। 

 

निर्दलीय प्रत्याशी की स्तिथि हुई मजबूत 

 

लालचंद मुंड की नाम वापसी के दौरान आरएलपी के कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। ज्ञात हो, 2022 में हुए सरदारशहर उपचुनाव में लालचंद मुंड ने 47000 वोट हासिल कर सभी को चौंकाया था। ऐसे में उन्हें भाजपा-कांग्रेस के लिए Sardarshahar Assembly में एक बड़ी चुनौती माना जा रहा था। 

 

आरएलपी कैंडिडेट के नाम वापस लेने के बाद निर्दलीय प्रत्याशी राजकरण चौधरी की स्तिथि मजबूत हो गई है। इस क्षेत्र से इन चुनावों में भाजपा ने Vasundhara Raje सरकार में मंत्री रहे राजकुमार रिणवा और कांग्रेस ने मौजूदा विधायक अनिल शर्मा को कैंडिडेट बनाया है। 

 

यह भी पढ़े: Rajasthan Election: भाजपा नेता रामहेत यादव के बिगड़े बोल, पुलिसवालों को दी वर्दी उतारने की धमकी

Aakash Agarawal

Recent Posts

आज के दिन जन्मी हैं ये बॉलीवुड की डीवा, जानें आज का इतिहास

Aaj Ka Itihas 21 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

17 मिन ago

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024- जयपुर में 20 सितंबर का सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…

48 मिन ago

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

1 घंटा ago

Top 10 Big News of 20 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

2 घंटे ago

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

16 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

17 घंटे ago