Categories: स्थानीय

Kaun Banega Crorepati Season 15: KBC में दिखेगी हॉकी वाली सरपंच और MBA सरपंच, राजस्थानियों में उत्साह

 

Kaun Banega Crorepati: टीवी रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में सोमवार को प्रसारित होने वाले एपिसोड में राजस्थान की धमक देखने को मिलेगी। आज के इस खास एपिसोड में देश में हॉकी वाली सरपंच के नाम से मशहूर नीरू यादव और पूर्व सरपंच छवि राजावत नजर आने वाली है। दोनों ही राजस्थान को रिप्रेजेंट करती है। नीरु यादव बुहाना पंचायत समिति के लांबी अहीर की सरपंच हैं जबकि छवि राजावत टोंक जिले के सोढा की पूर्व सरपंच हैं। 

 

नीरू यादव और छवि राजावत सोमवार को प्रसारित होने वाले कौन बनेगा करोड़पति के 15वें सीजन के एपिसोड में बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठी हुई नजर आएंगी। नीरू यादव और छवि राजावत का एपिसोड रिकॉर्ड हो चुका है और केबीसी की टीम ने गांव में जाकर दोनों के कामों की शूटिंग भी पूरी कर ली है। दोनों को बतौर सेलिब्रिटी इस शो में आमंत्रित किया गया है। केबीसी का हिस्सा बनने पर दोनों ने खुशी जाहिर की है। 

 

यह भी पढ़े: Kangana Ranaut: इंडिया नाम में प्यार करने जैसा कुछ नहीं, भारत को बताया सार्थक

 

छवि राजावत के बारे में-

 

देश की पहली MBA सरपंच के नाम से मशहूर छवि राजावत (MBA Sarpanch Chhavi Rajawat) टोंक ज़िले के सोढ़ा गांव की दो बार सरपंच रही हैं। उन्होंने गांव में सूखे की समस्या को खत्म करने के लिए कई उपाय किये। उनके सरपंच बनने से पहले लोग खुले तालाबों और कुओं से पानी पीते थे, लेकिन ग्राउंड वॉटर लेवल बढ़ने के बाद लोगों को साफ पीने का पानी मिलने लगा। छवि ने अपने गांव में सरपंच बनते ही खुद बागडोर संभाली और अपने गांव की कई विकत समस्याओं को समाधान किया। 

 

यह भी पढ़े: Raveena Tandon: क्रेजी फैन ने रवीना टंडन की जिंदगी में बना दिया था 'डर' फिल्म जैसा माहौल, पढ़े पूरा किस्सा

 

नीरू यादव के बारे में- 

 

साल 2020 में लांबी अहीर पंचायत की सरपंच बनी नीरू यादव (Hockey Sarpanch Neeru Yadav) ने लड़कियों के लिए हॉकी टीम तैयार की। साथ ही अपनी सैलरी से एक कोच भी नियुक्त किया। नीरू यादव एक बर्तन बैंक (Bartan Bank) का संचालन करती हैं, जिसका कोई किराया नहीं लिया जाता। इसके पीछे उनका उद्देश्य गांव को 'कचरा मुक्त और प्लास्टिक मुक्त' बनाना है। 

 

यह भी पढ़े: Janhvi kapoor look: नो-ब्लाउज लुक में नजर आई जाह्नवी की क्लासिक ब्यूटी

Aakash Agarawal

Recent Posts

झोपडी में आग लगने से घरेलू सामान सहित 20 हजार जलकर राख

Alwar News :  रैणी। अलवर उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत माचाड़ी स्थित कोठारी का बास…

5 घंटे ago

सीएम भजनलाल शर्मा का अलवर दौरा, जुबेर खान के परिजनों से की मुलाकात

CM Bhajanlal Sharma Alwar visit :  अलवर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma)…

6 घंटे ago

किरोड़ी लाल मीणा ने खोली गहलोत की पोल, 10 बड़े घोटालों से उठाया पर्दा

जयपुर : राजस्थान की राजनीति में बीजेपी के वरिष्ठ नेता किरोड़ी लाल मीना इन दिनों…

6 घंटे ago

Rajasthan Politics : साढ़ू भाई बने डोटासरा और किरोड़ी लाल मीणा, पर्ची वाली सरकार की करेंगे छुट्‌टी!

Rajasthan Politics : जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh…

7 घंटे ago

Delhi Politics: दिल्ली CM रेस में ये 5 दिग्गज, ये 13 लोग तय करेंगे दिल्ली का नया मुखिया

Arvind Kejriwal : जयपुर। CM अरविंद केजरीवाल ने जबसे सीएम पद से इस्तीफा देने का…

8 घंटे ago