जयपुर। Satish Poonia : राजस्थान में भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सतीश पूनिया के बार फिर से अच्छे दिन आ गए हैं। आमेर विधानसभा से चुनाव हारने के बाद पूनिया थोड़े ठंडे पड़े हुए थे, लेकिन पार्टी ने एकबार फिर से उन पर भरोसा जताते हुए अहम जिम्मेदारी दी है जिस वजह से उनकी भूमिका ही बदल गई। दरअसल, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सतीश पूनिया को हरियाणा का प्रभारी नियुक्त किया है। उनके साथ ही सांसद सुरेंद्र सिंह नागर को सह प्रभारी नियुक्त किया है।
भाजपा की तरफ से कई राज्यों के लिए किए गए नए प्रभारियों के ऐलान में हरियाणा चुनाव से पहले सतीश पूनिया को अपना प्रभारी बनाया है। जबकि, पंजाब की जिम्मेदारी गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी को मिली है। इनके साथ ही ओडिशा, झारखंड, कर्नाटक को लेकर भी प्रभारी का ऐलान किया गया है। ऐसे में आने वाले लोकसभा उपचुनावों से पहले यह बड़ा बदलाव माना जा रहा है।
बीजेपी द्वारा जारी नई लिस्ट के मुताबिक पार्टी ने प्रत्येक बड़े नेता को किसी राज्य का प्रभारी बनाने का काम किया है। इसके तहत अब बिहार की जिम्मेदारी प्रभारी विनोद तावड़े को ही दी गई है।
भाजपा की तरफ से हिमाचल प्रदेश के प्रभारी श्रीकांत शर्मा बनाए हैं। वहीं, इसबार छत्तीसगढ़ का प्रभारी नितिन नवीन को नियुक्त किया गया है। इसी तरह चुनावी राज्य झारखंड का प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी को नियुक्त किया गया है।
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…
Rajasthan News : जयपुर। प्रदेश अग्रवाल महासभा राजस्थान के जिला अध्यक्ष टिल्लू रूंडल बन गये…
National Human Rights : जयपुर। नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ.…
Pumpkin News : अक्सर देखा जाता है कि किसान भाई गर्मीयों की शुरूआत में बाड़ी…
जयपुर। अक्सर देखा जाता है कि किसान भाईयों के पास मोबाइल फोन बहुत जल्दी खराब…
India is known for handmade crafts. Our artisans make beautiful items with their hands, keeping…