उदयपुर। भाजपा के चाणक्य कहे जाने वाले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज उदयपुर के दौरे पर रहे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने उदयपुर में सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। गृह मंत्री अमित शाह ने इस दौरान कहा भाजपा ने हमेशा आदिवासी समाज का सम्मान किया हैं। आज हमारे देश की राष्ट्रपति भी एक आदिवासी समुदाय से ही हैं। इस दौरान अमित शाह ने गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कांग्रेस के राज में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी हैं।
मोदी को हराने में लगे सारे भ्रष्टाचारी- शाह
इस दौरान अमित शाह ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया साथ ही गहलोत सरकार पर निशाना भी साधा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र भी दिया। इस दौरान अमित शाह ने कहा मोदी को हराने के लिए सारे भ्रष्टाचारी साथ मिल रहे हैं। शाह ने गहलोत का आड़े हाथ लेते हुए कहा इस उम्र में इधर-उधर घूम रहे हैं। सरकार के जाने का समय हो गया हैं। 2024 में भाजपा बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।
गहलोत का एक ही लक्ष्य, वैभव को सीएम बनाना
सभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा सीएम को सभा का वीडियो भेज दे ताकी वह समझ जाए उनके जाने का समय हो चुका हैं। शाह ने कहा गहलोत का एक ही लक्ष्य हैं वह अपने बेटे वैभव को सीएम बनाने में लगे हुए हैं। कन्हैयालाल हत्याकांड में शाह ने कहा गहलोत इस पर भी राजनीति कर रहे हैं। शाह ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा 21 पार्टियों का लक्ष्य अपने बेटों का भविष्य सुधारना हैं। शाह ने कहा अगर फिर से मोदी आते हैं तो भ्रष्टाचारी जेल की सलाखों के पीछ होंगे। इस दौरान शाह ने कहा भाजपा लोकसभा में 300 से ज्यादा सीटें जीतेगी। ओर मोदी फिर से पीएम बनने जा रहे हैं।
Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…
ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…
Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…
Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…
SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…
Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…