पोकरण। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा संजीवनी घोटाले पर लगाए जा रहे अरोपों पर कहा यह मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बौखलाहट है जिसके कारण मुख्यमंत्री गहलोत ऐसी बयान बाजी कर रहे है। शेखावत ने कहा मुख्यमंत्री के बेटे और उनके राजनीतिक अस्तित्व की बौखलाहट है जो 2019 के लोकसभा चुनाव में जोधपुर की जनता ने दी थी। यही कारण है की सीएम गहलोत ऐसे बयान दे रहे है।
शेखावत ने गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा सीएम गहलोत के पास सारी एजेंसी है वह इनका जितना दुरूपयोग कर सकते थे उन्होंने किया। उसके बावजूद भी न्यायालय में अधिवक्ताओं को कहना पड़ा किसी भी एफआईआर और ना ही किसी चार्जशीट में उनका नाम है। पुलिस का दुरूपयोग किया जा रहा था यही कारण था की मुझे हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करनी पड़ी। इस दौरान केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा मुझे किस आधार पर दोषी बतया जा रहा है मुख्यमंत्री गहलोत और उनके वकील मुझे बताए।
केंद्रीय मंत्री शेखावत ने किरोडीलाल मीणा के आरोपों पर कहा में मंच पर सिध्द करके बताऊंगा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उनके बेटे कितना भ्रष्टाचार कर रहे है। केंद्रीय मंत्री शेखावत पोकरण दौरे पर है इस दौरान शेखावत ने मीडिया से बात करते हुए मोदी सरकार के 9 साल के कार्यकाल को लेकर भी बातचीत की। इस दौरान शेखावत ने केंद्र सरकार की योजनाओं से आमजन को अवगत भी करवाया साथ ही शेखावत ने कहा राजस्थान में भाजपा बहुमत के साथ आएगी और सरकार बनाएगी। मोदी सरकार के इन 9 सालों में जनता का लोकतंत्र पर भरोसा कायम रहा है। और आगे भी जनता का भरोसा इसी तरह से बना रहेगा।
Rajasthan By-Election 2024 : राजस्थान में अब 7 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने जा रहे…
Aaj Ka Love Rashifal 21 September 2024: सनातन धर्म में राशिचक्र का विशेष महत्त्व माना…
Aaj Ka Itihas 21 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…
Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…
Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…
Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…