स्थानीय

Shekhawati Mahotsav 2024: तीन दिवसीय शेखावाटी महोत्सव में उमड़ा जन सैलाब, दादा पोता दौड़ ने जमाया रंग

Shekhawati Mahotsav 2024: राजस्थान के हर-एक जिले में कला संस्कृति का अपना एक विशेष महत्व है। किसी जिले का खाना पीना मशहूर है तो किसी जिले का पहनावा। किसी जिले के महल,किले मशहूर है तो किसी जिले की हवेलियां। उसी कड़ी में शेखावाटी का अंचल अपनी पारंपरिक हवेलियों के लिए मशहूर है। शेखावाटी की मंडावा फतेहपुर की हवेलियां बंसीधर नेवातिया हवेली, लक्ष्मीनारायण लाडिया हवेली, और चोखानी डबल हवेली फेमस है तो चूरु की सुराणा हवेली। वहीं शेखावाटी (Shekhawati Mahotsav 2024) का विशेष आकर्षण यहां का शेखावाटी महोत्सव भी है। इस महोत्सव में देश ही नहीं विदेशों से भी मेहमान आते हैं।

यह भी पढ़ें PM Modi ने किया Kalki Temple का शिलान्यास, यूपी के इस गांव में होगा कल्कि अवतार

तीन दिवसीय शेखावाटी महोत्सव का आगाज 9 मार्च को हुआ। जिसमें कई सारे अतरंगी मेहमानों ने शिरकत की। वहीं इस तीन दिवसीय महोत्सव में अलग-अलग दिन में अलग-अलग प्रतियोगिताएं भी रखी गई। आपको बता दें ये आयोजन सीकर के लक्ष्मणगढ़ में आयोजित हो रहा है।

यह भी पढ़ें Ram Navami Holiday 2024 पर ममता बनर्जी ने खेला ये बड़ा दांव, चौंक गई BJP

पर्यटन विभाग की सहायक निदेशक अनु शर्मा ने बताया कि इस महोत्सव में खेलकूद,चित्रकला कवि सम्मेलन हेरिटेज वॉक आदि प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। इसी के साथ यू फनी बैंड की परफॉर्मेंस भी दी गई।

इस शेखावाटी महोत्सव (Shekhawati Mahotsav 2024) में कई सारी प्रतियोगिताओं में साफा बंधाई प्रतियोगिता, टांग प्रतियोगिता, ऊंट नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें स्थानीय लोगों ने जोर शोर से भाग लिया। इसी के साथ राजस्थान का राज्य खेल बास्केटबॉल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।

तीन दिवसीय महोत्सव के दूसरे दिन यानी 10 मार्च को जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में कई और प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। जिसमें सबसे विशेष आकर्षण रहा दादा पोता दौड़ का। इस दौड़ में कई दादाओं ने अपने पोतों के साथ दौड़ का आनंद लिया। लोगों का भी खूब मनोंरंजन हुआ। इसके बाद रस्साकशी, मटका दौड़ के साथ लोगों ने समय का खूब लुफ्त उठाया। आपको बता दें इसी दिन यू फनी बैंड ने अपनी भावाविभौर प्रस्तुति दी।

शेखावाटी महोत्सव के अंतिम दिन यानी 11 मार्च को रन फोर हेल्थ प्रतियोगिता को आयोजन होना है। इसी के साथ आसमान में रंग बिरंगी पतंगों से पतंगबाज अपनी पतंगबाजी दिखाएंगें। इसी के साथ आगामी होली के त्योहार के अवसर को देखते हुए शेखावाटी के जाने माने कलाकार अपनी प्रस्तुति देने वाले हैं। चंग नृत्य से समां बांधने को शेखावाटी के कलाकार बिल्कुल तैयार है। ये शेखावाटी महोत्सव हर साल आयोजित होता है। इस समय में शेखावाटी की रौनक देखने लायक होती है। देश-विदेशों से अतरंगी मेहमानों का जमावड़ा बेहद ही रोमांचक होता है।

 

Saya Chouhan

Recent Posts

The Secret Behind Saumic Craft Success in Helping Artisans!

India is known for handmade crafts. Our artisans make beautiful items with their hands, keeping…

1 दिन ago

Saumic Craft: Helping India to Start ₹0 Investment Businesses

In today’s time, everyone wants to do their own business. But the biggest problem is…

1 दिन ago

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर रखे अपने दिल के स्वास्थ्य का ख्याल

World Health Day : विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है…

1 दिन ago

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सराहे पीएमश्री स्कूल राहोली के शैक्षणिक नवाचार

टोंक। विगत तीन वर्षों से अपने शैक्षणिक नवाचारों से चर्चित राहोली के पीएमश्री राजकीय उच्च…

4 दिन ago

क्षत्रिय समाज की बड़े आंदोलन की तैयारी: ठाकुर शिवराज सिंह शक्तावत

जयपुर। हाल ही में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के द्वारा दिए गए विवादित…

6 दिन ago

नववर्ष पर होगा विराट पथ संचलन

जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ऋषि गालव भाग द्वारा 30 मार्च, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नववर्ष पर…

1 सप्ताह ago