सीकर। राजस्थान के सीकर जिले के देवीपुरा बालाजी मंदिर में हनुमान मंदिर में अनोखे कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। दरअसल, यहां पर हनुमानजी को अनूठा भोग लगाया जा रहा है। 1 जुलाई 2023 को यहां पर हनुमानजी को 2700 किलो की रोट का बाल भोग लगाया जाएगा। जिसमें सवा 11 क्विंटल आटे, ड्राइफ्रूट,सूजी व गाय के देशी घी का इस्तेमाल होगा। पूरनासर धाम के संत रामदास महाराज (बापजी) के सानिध्य में होने वाले इस आयोजन के साक्षा भी हजारों भक्त बनेंगे। कार्यक्रम की तैयारियां जोर- शोर से की जा रही है।
18 घंटे में बनकर तैयार होगी रोटी
महंत ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि रोट का निर्माण कारीगर 30 जून को शुरू करेंगे। इसके लिए तैयार विशेष भट्टी में गाय के गोबर कंडो से तैयार अग्नि में विशाल तवे व बेलन की सहायता से रोट तैयार कर उसकी सिकायी की जाएगी। करीब चार दर्जन कारीगर 18 घंटे में रोट तैयार करेंगे। इस दौरान अखंड संकीर्तन, भजन, मंत्रोच्चार किए जाएंगे।
अशोक गहलोत के लिए सिरदर्द बनीं 2 सीटें, BJP खेलेगी तगड़ा दांव
बंटेगा चूरमा का प्रसाद
हनुमानजी के भोग प्रसादी लगाने के बाद रोट का मशीनों से चूरमा तैयार करवाकर प्रसादी का वितरण किया जाएगा। आयोजन की व्यवस्था में शहर के लोग भी जुटे हैं। रोटा बनाने के लिए बाहर के कारीगरों की टीम बुलाई गई है। इसके लिए सूरत, जोधपुर, फलौदी, पूरनासर के कारीगर व भक्त व्यवस्थाओं में जुटे हंै। शर्मा ने बताया कि रोट को तैयार करने में काम में आने सभी संसाधन मंदिर परिसर में दर्शनार्थियों के लिए रखे गए हैं। आयोजन के बाद नई पीढ़ी के लिए इन सभी को संजोकर रखा जाएगा।
Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…
Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…
ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…
Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…
Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…
SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…