स्थानीय

एसएमएस मेडिकल कॉलेज बनाम ड्रामा कॉलेज, रेजिडंट डॉक्टर्स ने किया बाल्टी प्रदर्शन

SMS Medical College hostel News: जयपुर में आज एसएमएस मेडिकॉल कॉलेज ड्रामा कॉलेज के रूप में नजर आया। जहां पहले बिजली तो फिर पानी के लिए परेशान रेजिडेंट डॉक्टर्स ने अजब—गजब अंदाज में प्रदर्शन किया। बीते करीब 34 घंटे बिजली के लिए परेशान होने के बाद अब रेजिडेंट डॉक्टर्स के हॉस्टल में पानी की समस्या बनी हुई है। वहां न ही तो पीने का पानी है और नही नहाने या शौच जैसे रोजमर्रा के कामों के लिए। ऐसे में परेशान होकर उन्होंने प्रिंसिपल मेडिकल कॉलेज के ऑफिस के बाहर बाल्टी बजाकर प्रदर्शन किया। यही नहीं उनके एक ग्रुप में हॉस्टल के लिए नए रूल के बारे में भी मैसेज स​र्कुलेट किया गया। जिसमें मेडिकल हॉस्टल में रहने के लिए Colostomy करवाने की बात भी कही गई।

यह भी पढ़ें : 46 घंटों से प्यासे हैं डॉक्टर, SMS मेडिकल कॉलेज में पानी का अकाल!

क्या है Colostomy

Colostomy और Colostomy Bags शौच से जुड़े होते हैं। जब भी कोई बीमारी या किसी भी कारण से शौच नहीं कर पाते हैं। ऐसे में ऑपरेशन के जरिए पेट पर एक थैली लगा दी जाती है। जिसमें शरीर का अवशिष्ट पदार्थ उस Colostomy Bag में जमा हो सके।

डॉक्टर्स नहीं कर पा रहे वॉशरूम का उपयोग

हॉस्टल में करीब 50 घंटे से भी ज्यादा से पानी नहीं होने के कारण डॉक्टर पानी की कमी के कारण वॉशरूम का भी उपयोग नहीं कर पा रहे। ऐसे में उन्होंने एक बाल्टी पानी के लिए प्रिंसिपल के रूम के बाहर बाल्टी बजाकर प्रदर्शन किया। यही नहीं जयपुर में एसएमएस मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में रहने के लिए Colostomy करवाने की भी सलाह दी गई। जिसको लेकर प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया गया।

लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज व यूट्यूब चैनल से जुड़ें।

Ambika Sharma

Recent Posts

दौसा में बोरवेल से बाहर आई नीरू और लगे वंंदे मातरम के नारे

Borewell Accident Dausa News: दौसा के बांदीकुई में करीब 17 घंटे से बोरवेल के पास…

16 मिन ago

देश दुनिया में आज के दिन क्या हुआ, पढ़ें आज का इतिहास

Aaj Ka Itihas 20 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

3 घंटे ago

कुंभ राशि के लड़के आज ही कर दें प्रपोज, ना नहीं होगी

Aaj Ka Love Rashifal 20 September 2024: सनातन धर्म में राशिचक्र का विशेष महत्त्व माना…

3 घंटे ago

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 19 September 2024- जयपुर में 19 सितंबर का सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 19 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…

4 घंटे ago

Top 10 Rajasthan News of 19 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 19 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

4 घंटे ago

Top 10 Big News of 19 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 19 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

5 घंटे ago