Sonia Gandhi News: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षा सोनिया गांधी की संपत्ति को लेकर बड़ा खुलासा हुआ हैं। बताया जा रहा है कि, सोनिया गांधी की इटली में पैतृक सम्पत्ति (Sonia Gandhi Italy Property) में हिस्सा है। उनके पिता की संपत्ति से उन्हें उनके हिस्से की 26 लाख 83 हजार 594 रुपए की प्रॉपर्टी आई हैं। इस प्रॉपर्टी से होने वाली आय के लिए सोनिया गांधी ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India) से लिए लाइसेंस ले रखा हैं।
यह खुलासा राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन में दिए गए उनके शपथपत्र से हुआ हैं। इसमें खुलासा हुआ है कि, उनका पैतृक घर इटली के लुसियाना में है। शपथ पत्र के मुताबिक, सोनिया गांधी के पास कुल 12.53 करोड़ की प्रोपर्टी है। साल 2019 के लोकसभा चुनाव के हलफनाने के मुताबिक, बीते पांच साल में सोनिया गांधी की चल और अचल संपत्ति में पूरे 72 लाख रुपये की बढ़ोतरी हुई हैं। 2019 के शपथ पत्र में उन्होंने कुल 11.81 करोड़ की संपत्ति बताई थी।
राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन में दिए गए शपथपत्र के मुताबिक, 88 किलो चांदी और 1267 ग्राम सोना और जेवर उनके पास हैं। साथ ही 5.88 करोड़ की 3 बीघा कृषि जमीन भी हैं। इससे पहले 2019 रायबरेली से लोकसभा चुनाव के नामांकन के दौरान दिए शपथ पत्र में सोनिया गांधी ने बताया था कि, दिल्ली के पास डेरामांडी गांव में तीन बीघा जमीन और सुल्तानपुर महरौली में 12 बीघा 15 बिस्वा जमीन हैं, लेकिन अब ताजा शपथ पत्र में इनका जिक्र नहीं हुआ हैं।
यह भी पढ़े: Lok Sabha Election 2024: हो गया तय, Jaipur से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे PM मोदी!
यह भी पढ़े: Lok Sabha Election 2024 में NDA संग होंगे हनुमान! जानिए अब तक की बड़ी खबर
एफिडेविट के मुताबिक, सोनिया गाँधी के पास खुद का कोइ वाहन नहीं हैं। उनकी साल 2018-19 में आय 10.23 लाख रुपए थी, जो साल 2022-23 में 16.69 लाख रुपए तक हो चुकी हैं। उनके खिलाफ नेशन हेराल्ड मामले (National Herald case) में एक मुक़दमा दर्ज हैं। जिसमें नई दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में धारा 420,120 बी, 403 और 406 के तहत केस पेंडिंग हैं। दिल्ली हाईकोर्ट ने 22 फरवरी 2022 को ट्रायल कोर्ट की प्रक्रिया पर रोक लगा रखी है।
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…
Rajasthan News : जयपुर। प्रदेश अग्रवाल महासभा राजस्थान के जिला अध्यक्ष टिल्लू रूंडल बन गये…
National Human Rights : जयपुर। नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ.…
Pumpkin News : अक्सर देखा जाता है कि किसान भाई गर्मीयों की शुरूआत में बाड़ी…