स्थानीय

चुनाव से पहले सरकार महाराष्ट्र का बड़ा फैसला, गाय को देगी राज्य माता दर्जा

Maharashtra News : मुंबई। भारत में गाय को राज माता दर्जा देने की मांग काफी समय से उठाई जा रही थी जो अब लगभग पूरी होने जा रही है। सरकार ने गाय को राज्य माता का दर्जा दे दिया है। देशी गाय को राज्य माता घोषित करते हुए सरकार की तरफ से गाय को रोज 50 रूपये देने की योजना भी लागू की है। हालांकि, यह फैसला फिलहाल महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार द्वारा लिया गया है। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनावों से ठीक पहले यह फैसला लिया गया है शिवसेना के लिए और भाजपा के गठबंधन के लिए राज्य में फायदेमंद साबित हो सकता है।

गाय को देगी राज्य माता दर्जा

भारतीय संस्कृति में देशी गाय के महत्व को देखते हुए निर्णय लिया नोटिफिकेशन में सरकार ने कहा कि वैदिक काल से भारतीय संस्कृति में देशी गाय के महत्व, मानव आहार में देशी गाय के दूध की उपयोगिता, आयुर्वेद चिकित्सा, पंचगव्य उपचार पद्धति और जैविक कृषि प्रणालियों में देशी गाय के गोबर और गोमूत्र के अहम स्थान को देखते हुए देशी गाय को ‘राज्यमाता गोमाता’ घोषित करने की मंजूरी दी गई है। महाराष्ट्र में 26 नवंबर के पहले होंगे विधानसभा चुनाव मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने शनिवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को खत्म हो रहा है। इसके पहले चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर ली जायेगी। तारीखों का घोषणा अगले महीने होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें : CET परीक्षा में अभ्यर्थी की उतरवाई जनेऊ, नहीं छोड़ेगी भजनलाल सरकार

विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की

राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और एस एस संधू दो दिन के महाराष्ट्र दौरे पर हैं। उन्होंने यहां विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन ऑफिसर, सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस समेत अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके अलावा उन्होंने शिवसेना, शिवसेना यूबीटी, मनसे, बसपा, आप समेत 11 पार्टियों से मुलाकात की। सभी पार्टियों ने मांग की है कि दिवाली, देव दिवाली और छठ पूजा जैसे त्योहारों को ध्यान में रखकर चुनाव की तारीखों की घोषणा की है।बता दें कि महाराष्ट्र की तर्ज अन्य राज्यों में चुनावों को देखते हुए गाय को राज माता का दर्जा देगी या नहीं, यह तो वक्त ही बताएंगा।

लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज व यूट्यूब चैनल से जुड़ें।

 

Mukesh Kumar

Recent Posts

CM Bhajanlal Sharma ने निवेशकों से अपील, दिल्ली में राज्य में निवेश हेतु एमओयू पर हस्ताक्षर किए

CM Bhajanlal Sharma News : जयपुर। ‘राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 के तहत आज…

1 घंटा ago

MLA Balmukund Acharya की चवन्नी छाप हरकत पर भड़के पीसीसी चीफ, दी ये बड़ी नसीहत

Govind Singh Dotasara on Balmukund Acharya : जयपुर। राजस्थान में अक्टूबर-नवंबर में 7 विधानसभा सीटों…

4 घंटे ago

CM योगी पर भड़के सचिन पायलट, अनुच्छेद 370 पर कही ये बात

Sachin Pilot reaction on Yogi Adityanath comment: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने बयानों…

4 घंटे ago

चावल खाने से किडनी हो रही खराब फिर भी बिक्री

India Gate Basmati Rice News: बासमती चावल खाने वालों की किडनी कभी भी खराब हो…

6 घंटे ago

पत्रकार के सवाल पर भड़के Kirodi Lal Meena, जवाब देकर की बोलती बंद

Kirodi Lal Meena press conference : नई दिल्ली। बीजेपी के वरिष्ठ नेता किरोड़ी लाल मीणा…

6 घंटे ago