Categories: स्थानीय

पेपर लीक का कलंक युवाओं के भविष्य पर ग्रहण- राठौड़

जयपुर। आरपीएससी ने वरिष्ठ अध्यापक सामान्य ज्ञान की ग्रुप बी की परीक्षा 2022 को रद्द कर दिया है। पेपर निरस्त होने के बाद भाजपा नेताओं ने गहलोत सरकार पर निशाना साधाना शुरू कर दिया है। परीक्षा के रद्द होने पर नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए एक ट्वीट किया। राठौड़ ने कहा पेपर निरस्त करना इस बात का प्रमाण हे की कांग्रेस राज में परीक्षाओं की पवित्रता भंग हुई है। इसके साथ ही राठौड़ ने कहा पेपर लीक का कलंक युवाओं के भविष्य पर ग्रहण लगा रहा है। राठौड़ ने कहा हैरानी की बात है कि बाबूलाल कटारा एसआई भर्ती के इंटरव्यू बोर्ड में भी शामिल था उसके बावजूद भी परिणाम जारी किया गया।

ईडी के डर से तो फैसला नहीं- सांसद किरोड़ी लाल मीणा

पेपर निरस्त होने पर भाजपा नेताओं की अलग-अलग प्रतिक्रिया सामने आ रही है। पेपर निरस्त को लेकर सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने भी एक बयान जारी किया है। सासंद मीणा ने कहा 21-22 में परीक्षा लीक के पुख्ता सबूत दिए थे। मगर मुखिया अपने चहेतों को काली कमाई करने की छूट दे रहा था। कही अब यह पेपर रद्द करने का फैसला ईडी के डर से तो नहीं लिया गया है। सांसद मीणा ने कहा में लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रहा हूं यदि सभी की जांच हो तो नए खुलासे सामने आएंगे।

राठौड़ ने कहा परीक्षाओं की पवित्रता भंग हो रही

नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने पेपर निरस्त करने को लेकर कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा है राठौड़ ने कहा ज्यादातर भर्तियां पेपर माफियाओं के संरक्षण में ही हुई है। सरकार को बार बार कहने के बाद भी पेपर रद्द नहीं करें गए। पेपर लीक होना तो कांग्रेस की परम्परा बन चुकि है। सरकार आज ईडी के डर से अपनी गलती मान रही है और यही कारण है की सरकार ने पेपर निरस्त कर दिया है।

Morning News India

Share
Published by
Morning News India

Recent Posts

Top 10 Big News of 20 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

6 मिन ago

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

14 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

15 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

16 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

18 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

18 घंटे ago