Categories: स्थानीय

टोंक के मालपुरा में दो समुदायों के बीच झड़प, तेज रफ्तार में बाइक चलाना बनी वजह

टोंक। राजस्थान के टोंक जिले में एक मामूली बात पर दो समुदायों के बीच झगड़ा हो गया। इसके बाद दोनों गुटों के लोगों के बीच जमकर बवाल हुआ। इस झड़प में कई लोग घायल हो गए। टोंक के मालपुरा में इस बवाल की जानकारी पुलिस को मिली तो तत्काल स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कदम उठाए गए। पुलिस के मुताबिक कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। दोनों पक्षों के लोगों से समझाइश भी की गई।

 

नई बाइक खराब हुई तो युवक का फुटा गुस्सा, बाइक में लगा दि आग

 

बाइक चलाने पर आपत्ति पर शुरू हुआ विवाद
टोंक पुलिस के मुताबिक दोनों गुटों के लोगों ने एक-दूसरे पर पथराव किया जिसमें तीन पुलिसकर्मियों सहित करीब 12 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि इसमें कुछ वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने बताया कि यह घटना टोंक के नागौरी मोहल्ला इलाके में हुई जब लोगों के एक समूह ने उस सड़क पर तेज रफ्तार से मोटरसाइकिल चलाने पर आपत्ति जताई जिस पर बच्चे खेल रहे थे। उन्होंने कहा कि मुद्दा बढ़ गया और दो समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए।

 

राजस्थान में एक बार फिर बारिश व धुल भरी आंधी का अलर्ट जारी

 

कई लोग घायल और अस्पताल में भर्ती
मालपुरा एसडीएम महिपाल सिंह के मुताबिक अब स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस उपाधीक्षक सुशील मान ने कहा कि दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं और उनका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।

 

नमो नमो मोर्चा भारत बोर्ड ऑफ ट्रस्टी की छठी वार्षिक जनरल मीटिंग संपन्न

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल कंटेंट विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

झोपडी में आग लगने से घरेलू सामान सहित 20 हजार जलकर राख

Alwar News :  रैणी। अलवर उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत माचाड़ी स्थित कोठारी का बास…

4 घंटे ago

सीएम भजनलाल शर्मा का अलवर दौरा, जुबेर खान के परिजनों से की मुलाकात

CM Bhajanlal Sharma Alwar visit :  अलवर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma)…

6 घंटे ago

किरोड़ी लाल मीणा ने खोली गहलोत की पोल, 10 बड़े घोटालों से उठाया पर्दा

जयपुर : राजस्थान की राजनीति में बीजेपी के वरिष्ठ नेता किरोड़ी लाल मीना इन दिनों…

6 घंटे ago

Rajasthan Politics : साढ़ू भाई बने डोटासरा और किरोड़ी लाल मीणा, पर्ची वाली सरकार की करेंगे छुट्‌टी!

Rajasthan Politics : जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh…

7 घंटे ago

Delhi Politics: दिल्ली CM रेस में ये 5 दिग्गज, ये 13 लोग तय करेंगे दिल्ली का नया मुखिया

Arvind Kejriwal : जयपुर। CM अरविंद केजरीवाल ने जबसे सीएम पद से इस्तीफा देने का…

8 घंटे ago