स्थानीय

छात्रसंघ चुनाव को लेकर आ रही अपडेट, तारीखों का हुआ ऐलान!

Student Union Elections 2024: राजनीति की पहली सीढ़ी है छात्रसंघ चुनाव। किसी भी व्यक्ति को अगर राजनीति में अपना करियर बनाना है या फिर राजनीति में अपना दम-खम दिखाना है उसे ये जरुरी हो जाता है कि वो अपने कॉलेज से ही इसकी शुरुआत करे। छात्रसंघ चुनाव में राजनीति के बीज बोए जाते हैं। यहीं से एक छात्र राजनीति सीखता है। आपको बता दें कि इस छात्रसंघ चुनाव में शामिल होने के बाद दिग्गज नेता हनुमान बेनिवाल, गजेन्दसिंह शेखावत, मुकेश भाकर कालीचरण सर्राफ राजनीति में अपना वर्चस्व बनाए हुए हैं।

गहलोत सरकार ने लगाई रोक

साल 2023 में गहलोत सरकान ने छात्रसंघ चुनाव पर रोक लगा दी थी। कारणों को स्पष्ट करते हुए सरकार ने कहा कि चुनाव के दौरान काफी हुड़दंगबाजी होती है, बच्चों की पढ़ाई खराब होती है, साथ ही बहुत सारा पैसा पानी के जैसे बहाना पड़ता है। इन सभी कारणों की वजह से कांग्रेस सरकार ने इस पर रोक लगा दी थी।

जल्द हों छात्रसंघ चुनाव

फिलहाल छात्रों की ये मांग है कि छात्रसंघ चुनाव जल्द हों। क्योंकिं पिछली बार परिस्थितियां कुछ और थी। लेकिन इस बार सब कुछ नियंत्रण में हैं। वहीं NSUI के प्रवक्ता रमेश भाटी का कहना है कि फिलहाल राजस्थान यूनिवर्सिटी में परिस्थितियां कंट्रोल में हैं। समय पर एडमिशन हो रहे हैं और इस सेशन में समय पर ही कक्षाएं भी समय पर लगना शुरु हो जाएगी। इस तरीक से अगर बात की जाए तो चुनाव अगस्त में करवाने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। आगे उन्होंने बताया कि जमीनी स्तर पर यूनिवर्सिटी की जो भी समस्याएं होती हैं उनके निवारण के लिए किसी एक छात्र नेता का होना जरुरी हो जाता है इसलिए छात्र संघ चुनाव होना भी जरुरी हो जाता है। हम सरकार से ये मांग रखते हैं कि चुनाव जल्दी आयोजित करवाए जाएं।

स्थानीय खबरें जानने के लिए हमारे WhatsApp Channel को फॉलो करें।

चुनाव के बाद की ये हैं डिमांड

वहीं यूनिवर्सिटी के दूसरे छात्रों से बातचीत करने पर उन्होंने बताया कि अगर चुनाव नियत समय पर सम्पन्न होते हैं तो उसके बाद की परिस्थियों में सुधार किया जाए। सबसे पहले तो सख्त नियम कानून बनाए जाएं। फर्जी डिग्री पर रोक लगाई जाए। अध्यक्ष धरातल पर काम करे ना की कागज कार्रवाई करता रहे। छात्रों की जो भी समस्याएं हैं उनकी समय-समय पर सुनवाई हो साथ ही समस्याओं को निवारण भी किया जाए।

यह भी पढ़ें: अत्याधुनिक सुविधाओं से लेस होगा गांधीनगर रेलवे स्टेशन, Shopping Mall से कर सकेंगे खरीदारी

आप जयपुर की ताजा खबरें Jaipur News ePaper पर क्लिक करके अपने मोबाइल फोन पर ही कहीं भी और किसी भी समय पढ़ सकते हैं। जयपुर ई-पेपर पर आप जयपुर की ताजा खबरें व राजस्थान की ताजा खबरें पढ़कर अपने आपको हर कैटेगरी की लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रख सकते हैं।

 

Saya Chouhan

Recent Posts

आज इन पांच राशियों का छलकेगा प्यार, तो सिंह राशि के लिए सावधानी बरतने की जरुरत

Aaj Ka Love Rashifal 22 September 2024: सनातन धर्म में राशिचक्र का विशेष महत्त्व माना…

6 मिन ago

Dausa Seat By election: भाजपा-कांग्रेस किस पर लगाएगी दांव, कौन होगा उम्मीदवार? | Murari Lal Meena | Dausa Seat Byelection |

Dausa Seat By election: जयपुर। राजस्थान में 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना हैं। कांग्रेस…

15 मिन ago

सोवियत संघ ने किया परमाणु बम का परीक्षण तो ‘सर्वेयर 2’ चंद्रमा की सतह से टकराया

Aaj Ka Itihas 22 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

1 घंटा ago

राजस्थान में फिर शुरू होगी बारिश, 27 से 3 अक्टूबर होगी झमाझम

जयपुर। Today Weather : राजस्थान में एकबार फिर से मौसम करवट ले रहा है जिसके…

1 घंटा ago

जयपुर में 21 सितंबर का सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 21 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…

2 घंटे ago

Top 10 Rajasthan News of 21 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 21 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

2 घंटे ago