Categories: स्थानीय

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी मर्डर केस में शामिल आरोपी Ramveer Jat गिरफ्तार, पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

जयपुर।सुखदेव सिंह गोगामेड़ी मर्डर केस में शामिल एक आरोपी Ramveer Jat को गिरफ्तार कर लिया है और पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पकड़े के गए आरोपी का नाम रामवीर जाट है और यह हरियाणा के महेंद्र गढ़ कर रहने वाला है। रामवीर जाट नितिन फौजी का करीबी है और उससें मिलता जुलता रहता था। रामवीर भी इस हत्याकांड में शामिल बताया जा रहा है जिसको गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

घर में घुसकर की थी गोगामेड़ी की हत्या

आपको बता दें कि राजस्थान की राजधानी जयपुर में हुए सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड (sukhdev singh gogamedi hatyakand) उनके घर में घुसकर की गई थी। हमलावरों के नाम नितिन फौजी और रोहित सिंह राठौड़ हैं। रोहित नागौर जिले के मकराना जूसरी गांव का रहने वाला है। वहीं, नितिन फौजी हरियाणा के महेंद्रगढ़ का निवासी है। इन दोनों ही हमलावरों पर 5-5 लाख रुपए का इनाम रखा गया है। आपको जानकर हैरानी होगी नितिन फौजी इंडियन आर्मी का भगौड़ा है तो रोहित राठौड़ रेप केस में जेल की सजा काट चुका है। ऐसे में आई इन दोनों ही हमलावरों जुड़े चौंकाने वाले तथ्य।

 

यह भी पढ़ें: Gogamedi की लाड़ली की हुंकार- हत्यारों को फांसी हो, मैं संभालूंगी करणी सेना

 

कौन रोहित सिंह राठौड़

सुखदेव सिंह हत्याकांड में शामिल एक हत्यारा नागौर जिले के मकराना स्थित जूसरी गांव निवासी रोहित राठौड़ है। रोहित के पिता गिरधारी सिंह पहले इंडियन आर्मी में थे। उनका परिवार लगभग 30 साल पहले जयपुर आ गया था। रोहित के पिता का निधन हो गया है। उसकी एक बहन है जिसकी शादी सैन्य परिवार में की गई। जबकि रोहित अभी अविवाहित है। वहीं गांव में कभी कभार कोई शादी विवाह के कार्यक्रम में भाग लेने जाता रहा है। रोहित राठौड़ पर जयपुर में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है। रोहित नाबालिग के साथ रेप के आरोप में जेल जा चुका है।

 

यह भी पढ़ें: कौन हैं 'रितिक बॉक्सर'? 'गोगामेड़ी हत्याकांड' को लेकर हो रही पूछताछ

 

आर्मी से है नितिन फौजी

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड का दूसरा हमलावर नितिन फौजी हरियाणा राज्य के महेंद्रगढ़ स्थित दौंगडा जाट गांव का रहने वाला है। नितिन 2019 में भारतीय सेना में भर्ती हुआ था। उसका भाई विकास भी इंडियन आर्मी में फौजी है। दोनों ही भाईयों की पोस्टिंग अलवर में थी। लेकिन नितिन 8 नवंबर 2023 2 दिन की छुट्टी लेकर अपने गांव आया था। 10 नवंबर को महेंद्रगढ़ के सदर थाने में उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का एक मुकदमा दर्ज हुआ। इस केस में 3 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं लेकिन नितिन फरार चल रहा था। फरारी के कारण वो इंडियन आर्मी की ड्यूटी ज्वॉइन करने भी नहीं गया।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

The Secret Behind Saumic Craft Success in Helping Artisans!

India is known for handmade crafts. Our artisans make beautiful items with their hands, keeping…

7 घंटे ago

Saumic Craft: Helping India to Start ₹0 Investment Businesses

In today’s time, everyone wants to do their own business. But the biggest problem is…

8 घंटे ago

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर रखे अपने दिल के स्वास्थ्य का ख्याल

World Health Day : विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है…

8 घंटे ago

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सराहे पीएमश्री स्कूल राहोली के शैक्षणिक नवाचार

टोंक। विगत तीन वर्षों से अपने शैक्षणिक नवाचारों से चर्चित राहोली के पीएमश्री राजकीय उच्च…

3 दिन ago

क्षत्रिय समाज की बड़े आंदोलन की तैयारी: ठाकुर शिवराज सिंह शक्तावत

जयपुर। हाल ही में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के द्वारा दिए गए विवादित…

4 दिन ago

नववर्ष पर होगा विराट पथ संचलन

जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ऋषि गालव भाग द्वारा 30 मार्च, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नववर्ष पर…

1 सप्ताह ago