स्थानीय

Ramgarh से भाजपा प्रत्याशी Sukhwant Singh की मॉर्निंग न्यूज से खास बातचीत, पढ़िए क्या कहा

जयपुर। Ramgarh Sukhwant Singh : राजस्थान में 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनावों की घोषणा हो चुकी है और अब भारतीय जनता पार्टी की तरफ से 6 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की जा चुकी है। उनमें रामगढ, सलूम्बर, देवली—उनियारा, खींवसर, झुंझूनूं और दौसा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी की तरफ से उम्मीदवरों की घोषणा कर दी गई है। इन्हीं में से एक रामगढ़ अलवर सीट पर सुखवंत सिंह को टिकट दिया गया है , जबकि पहले अटकलें जय आहूजा की लगाई जा रही थी। इसके बाद सुखवंत सिंह से मॉर्निंग न्यूज इंडिया ने बातचीत की जिसमें उन्होंने कई बातें बताई। तो आइए जानते हैं कि सुखवंत सिंह ने टिकट मिलने के बाद अपनी क्या प्रतिक्रिया दी है…

भाजपा ने सुखवंत सिंह को बनाया प्रत्याशी

आपको बता दें कि रामगढ़ सीट पर पहले जय आहूजा को लेकर अटकलें लगाई जा रही थी, लेकिन अंत में भाजपा ने सुखवंत सिंह को टिकट दे दिया। आज राजस्थान के मुख्यमंत्री राइजिंग राजस्थान समिट को लेकर जर्मनी व यूके की यात्रा करके वापस जयपुर लौटे हैं जिनके स्वागत के लिए भाजपा के सभी बड़े नेता उनके स्वागत के लिए उपस्थित थे। इन्हीं नेताओं में सुखवंत सिंह भी शामिल थे जहां मॉर्निंग न्यूज इंडिया से उनकी बातचीत हुई।

भाजपा प्रत्याशी सुखवंत सिंह ने ये कहा

मॉर्निंग न्यूज इंडिया के रिपोर्टर ने उनसे पूछा की पहले ज्ञानदेव आहूजा के बेटे जय आहूजा को टिकट मिलने की दावेदारी की जा रही थी लेकिन टिकट आपको मिल गया। इस पर सुखवंत सिंह ने कहा कि कई सारे प्रत्याशी टिकट मांग रहे थे जैसा कि लोकतंत्र में होता है, लेकिन सभी हमारे भाई हैं, टिकट एक को ही मिलना था। मुझे विश्वास है कि सभी मेरे साथ रहेंगे, मैं एक एक करके सबके घर जा रहा हूं, सबसे निवेदन कर रहा हूं, सब मेरा सहयोग कर रहे हैं। कहीं कोई टकराव नहीं है, कार्यकर्ताओं में कोई मनमुटाव नहीं है। हमारी मंडल की टीम, हमारी जिले व प्रदेश की टीम अच्छे से काम कर रही है।

यह भी पढ़ें : जर्मनी व यूके यात्रा से Rising Rajasthan के लिए क्या लेकर आए CM भजनलाल शर्मा, देखें

सभी के नेतृत्व में जीतेंगे चुनाव

रामगढ़ से भाजपा प्रत्याशी सुखवंत सिंह ने कहा कि सभी के नेतृत्व में हम चुनाव जीतेंगे। जब मॉर्निंग न्यूज इंडिया ने सुखवंत सिंह से पूछा की इस सीट पर पहले जुबैर खान चुनाव जीते थे तो अब आप क्या करेंगे? इस पर सुखवंत सिंह ने कहा कि चुनाव हम मजबूती से लड़ेंगे। इस बार सभी कार्यकर्ताओं का आर्शीवाद हमारे साथ है। सभी संगठन के लोगों को आर्शीवाद हमारे साथ है। सरकार हमारी काम कर रही है। इसी के आधार पर हम रामगढ़ विधानसभा को जीतेंगे।

जय आहूजा से टक्कर होगी या नहीं

जब मॉर्निंग न्यूज इंडिया ने यह पूछा की जय आहूजा निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए कह रहे हैं तो अब क्या? इस पर सुखवंत सिंह ने कहा कि वो हमारे भाई हैं ऐसा कुछ भी नहीं है। वो चुनाव नहीं लड़ेंगे, पार्टी के सिपाही हैं और पार्टी के लिए काम करेंगे।

लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज व यूट्यूब चैनल से जुड़ें।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

जयपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा भिड़े अधिकारियों से

Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…

16 घंटे ago

No Shop, No Staff, No Investment: Saumic Craft Business Model Explain

Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…

19 घंटे ago

सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान! धरातल पर लागू होगा जनजाति समाज का पेसा एक्ट

PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…

21 घंटे ago

प्रदेश अग्रवाल महासभा राजस्थान के जिला अध्यक्ष बने टिल्लू रूंडल

Rajasthan News : जयपुर। प्रदेश अग्रवाल महासभा राजस्थान के जिला अध्यक्ष टिल्लू रूंडल बन गये…

22 घंटे ago

विजय शर्मा बने नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय महासचिव

National Human Rights : जयपुर। नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ.…

23 घंटे ago

किसान भाई ने उगाया 1200 किलो का कद्दू! जानिए खेती की ये जादुई तकनीक

Pumpkin News : अक्सर देखा जाता है कि किसान भाई गर्मीयों की शुरूआत में बाड़ी…

2 दिन ago