चंद्रयान-3 की चांद के साउथ पोल पर सफलतापूर्वक लैंडिंग हुई। आज पूरी दुनिया में भारत सीना चौड़ा कर बोल रहा है। इतनी बड़ी सफलता के पीछे किसी एक शख्स का नहीं बल्कि इसरो में कार्यरत कई वैज्ञानिकों के दिन-रात की मेहनत है। चंद्रयान-3 की सक्सेफुल स्टोरी में राजस्थान का नाम भी शामिल है। डीडवाना की बेटी सुनीता खोखर ने भी चंद्रयान-3 की लैंडिंग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जानते हैं सुनीता खोखर की इस सफलता के पीछे की कहानी के बारे में-
यह भी पढ़े – TOP TEN – 24 अगस्त 2023 Morning News की ताजा खबरें
चंद्रयान-3 की स्पीड और हाइट के लिए सेंसर बनाने में खास भूमिका
चंद्रयान-3 में जिस सेंसर की मदद से गति और ऊंचाई के बारे में लगातार जानकारी मिल रही थी उस सेंसर को बनाने में सुनीता खोखर का विशेष योगदान रहा। सेंसर के माध्यम से ही चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग कराई जा सकी। सेंसर के माध्यम से ही सारी एक्टिविटी को लेकर प्रोग्राम बनाए जा सके। डीडवाना की बेटी सुनीता खोखर ने चंद्रयान-3 का हिस्सा बनकर पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है। इसरो के वैज्ञानिकों ने सेंसर की मदद से समय-समय पर सारी सूचनाएं प्राप्त की और चांद पर जाने के बाद भी मिलती रहेगी।
यह भी पढ़े – भारत का चंद्रयान 3 चांद पर उतरने में सफल, जानिए अब 14 दिन तक वहां क्या-क्या काम करेगा
दूसरे प्रयास में इसरो में जाने में मिली सफलता
डीडवाना उपखंड के गांव डाकीपुरा की निवासी सुनीता खोखर का जन्म 20 जुलाई 1993 को हुआ। सुनीता साधारण परिवार में पली-बढ़ी और 8वीं तक की शिक्षा अपने ही गांव के सरकारी स्कूल से प्राप्त की। इसके बाद उच्च शिक्षा के लिए बाहर गई। इंजीनियरिंग में अपनी पढ़ाई पूरी की। इसरो में जाने का सपना दूसरे प्रयास में पूरा हुआ। वहां जाने के बाद चंद्रयान-3 के प्रोजेक्ट से जुड़कर राजस्थानवासियों को गर्व महसूस कराया।
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…
Rajasthan News : जयपुर। प्रदेश अग्रवाल महासभा राजस्थान के जिला अध्यक्ष टिल्लू रूंडल बन गये…
National Human Rights : जयपुर। नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ.…