स्थानीय

बेहद खास है आज रक्षाबंधन की रात का चांद, फिर नहीं दिखेगा ऐसा नजारा

जयपुर। Super Blue Moon : आज रक्षाबंधन की रात को चांद का नजारा बेहद खास रहने वाला है क्योंकि ऐसा मौका 2024 में फिर देखने को नहीं मिलेगा। आज से अगली 3 रातों तक, चांद की चमक आपका मन मोह लेने वाली होगी। ऐसा इसलिए कि आज 19 अगस्त से दुनिया के सभी हिस्सों में ‘सुपर ब्लू मून’ दिखाई देगा जो बहुत ही खूबसूरत होगा। दरअसल, आज रक्षाबंधन के दिन पूर्णिमा है और रात को फुल मून दिखाई देता है। इस साल रक्षाबंधन पर भारत में Super Blue Moon संयोग बना है जो बहुत ही खास है।

यह भी पढ़ें : विश्व फोटोग्राफी दिवस पर दुनिया में क्या-क्या हुआ, जानिए 19 August Ka Itihas

Super Blue Moon होता क्या है

आपको बता दें कि एक पूर्णिमा या एक मौसम में आने वाली तीसरी पूर्णिमा को सुपर ब्लू मून कहा जाता है। Super Blue Moon तब होता है जब सुपरमून और ब्लू मून का चक्र एक साथ आता है। उस समय चंद्रमा, पृथ्वी के निकटतम पहुंचने के 90 फीसदी के अंदर होता है। 1979 में रिचर्ड नोले नाम के ज्योतिषी द्वारा Super Blue Moon शब्द गढ़ा गया था। हालांकि, सुपर ब्लू मून नीला नहीं दिखता है। परंतु कई मौकों पर आसमान में धुएं की अधिकता की वजह से चंद्रमा नीला दिखाई देता है।

पूर्णिमा से अधिक चमकीला होता है Super Blue Moon

यह भी खास बात है कि सामान्य पूर्णिमा की तुलना में सुपरमून 30 प्रतिशत तक अधिक चमकीला और 14 प्रतिशत तक बड़ा दिखाई देता हे। आज रात को सुपर ब्लू मून के दौरान चंद्रमा के 98 फीसदी हिस्से पर सूर्य की रोशनी होगी, जो धीरे-धीरे 99 और 100 प्रतिशत तक पहुंच जाएगी। जब सुपरमून का चरम होगातो चंद्रमा पृथ्वी से लगभग 225,288 मील दूर होगा। इसमें दिलचस्प बात ये है कि Super Blue Moon को देखने के लिए किसी खास उपकरण की जरूरत नहीं बल्कि आप मोबाइल या कैमरे की मदद से इस दुर्लभ नजारे का फोटो भी खींच सकते हैं।

लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज व यूट्यूब चैनल से जुड़ें।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल कंटेंट विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा बढ़ेगा, चिकित्सा मंत्री ने निर्देश दिए

mukhyamantri ayushman arogya yojana : जयपुर। प्रदेश में संचालित मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा…

12 घंटे ago

BJP सांसद अनिल बोंडे का विवादित बयान, कहा- राहुल गांधी की जीभ जला देनी चाहिए

BJP MP Anil Bonde on Rahul Gandhi  : नई दिल्ली। राहुल गांधी के अमेरिका दौरे…

13 घंटे ago

राजस्थान उपचुनाव में कांग्रेस जीतेगी सभी सीटें, डोटासरा ने बनाया मास्टर प्लान

Rajasthan By-Election : राजस्थान में होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को बैठक…

14 घंटे ago

अब जापान मिटाएगा राजस्थान में बेरोजगारी, भजनलाल सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम

जयपुर। Jobs In Japan : राजस्थान के युवाओं को अब देश ही नहीं बल्कि विदेश…

15 घंटे ago

Virat Kohli ने लिया Gautam Gambhir का इंटरव्यू, खींची एक-दूसरे की टांग, देखें Video

Virat Kohli took Gautam Gambhir interview : टीम इंडिया के नए कोच गौतम गंभीर (Gautam…

17 घंटे ago

इस्तीफा देकर लटक गए अरविंद केजरीवाल, PM मोदी के दांव से 4 साल दिल्ली पर राज करेंगी आतिशी

जयपुर। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के इस्तीफा देने के बाद दिल्ली में सियासी बवाल भले…

18 घंटे ago