Categories: स्थानीय

‘सुरों के रंग-सरगम के संग’ कार्यक्रम का 24 जून को महिला समूह ‘सरगम’ करेगा आयोजन

जानी-मानी गायिका मुक्ता चड्ढा के निर्देशन में शहर की 21 प्रतिष्ठित महिलाएं देंगी एकल गीतों की प्रस्तुति

24 जून को जेकेके के रंगायन ऑडिटोरियम में होगा ग्रैंड शो  

शहर के प्रतिष्ठित ‘सरगम’ महिलाओं के समूह ‘सरगम’ की ओर से शनिवार 24 जून को जवाहर कला केन्द्र के रंगायन में बॉलीवुड गोल्डन एरा के सुपरहिट गीतोें का कार्यक्रम ‘सुरों के रंग-सरगम के संग’ का आयोजन किया जाएगा। 

प्रदेश की जानी मानी गायिका मुक्ता के चड्ढा के निर्देशन में यह कार्यक्रम शाम 6.00 बजे से आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में पहले आओ पहले पाओ के आधार पर प्रवेश निःशुल्क दिया जाएगा। जहां शहर की 21 प्रतिष्ठित महिलाएं गीतों की प्रस्तुति देंगी। महिलाओं के इस समूह में डॉक्टर, लेक्चरर, बिजनेस वूमैन और कई प्रोफेशनल सिंगर्स शामिल हैं।

ये महिलाएं करेंगी शिरकत

मुक्ता चड्ढा, अनुराधा माथुर, राजश्री सेमन्त, ममता झा, प्रिय बोथरा, रितु श्रीवास्तव, इला कुलश्रेष्ठ, डॉ. राशि अग्रवाल, भावना कश्यप, मधुलिका उज्जवल, संध्या असवाल, आकृति वशिष्ठ, भारती शर्मा, अदिति शर्मा, रेनु माथुर, मीरा सक्सेना, संतोष भाटी, निशा शर्मा, बीना भार्गव, विनीता कोडवानी और पूनम जैन। कार्यक्रम की 22वीं और अन्तिम प्रस्तुति समूह गीत की होगी। जिसमें सभी महिलाएं मिलकर ‘सजन रे झूठ मत बोलो खुदा केे पास जाना है’ की प्रस्तुति देंगी।

Ambika Sharma

Recent Posts

झोपडी में आग लगने से घरेलू सामान सहित 20 हजार जलकर राख

Alwar News :  रैणी। अलवर उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत माचाड़ी स्थित कोठारी का बास…

6 घंटे ago

सीएम भजनलाल शर्मा का अलवर दौरा, जुबेर खान के परिजनों से की मुलाकात

CM Bhajanlal Sharma Alwar visit :  अलवर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma)…

7 घंटे ago

किरोड़ी लाल मीणा ने खोली गहलोत की पोल, 10 बड़े घोटालों से उठाया पर्दा

जयपुर : राजस्थान की राजनीति में बीजेपी के वरिष्ठ नेता किरोड़ी लाल मीना इन दिनों…

7 घंटे ago

Rajasthan Politics : साढ़ू भाई बने डोटासरा और किरोड़ी लाल मीणा, पर्ची वाली सरकार की करेंगे छुट्‌टी!

Rajasthan Politics : जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh…

8 घंटे ago

Delhi Politics: दिल्ली CM रेस में ये 5 दिग्गज, ये 13 लोग तय करेंगे दिल्ली का नया मुखिया

Arvind Kejriwal : जयपुर। CM अरविंद केजरीवाल ने जबसे सीएम पद से इस्तीफा देने का…

9 घंटे ago