Rajasthan Election 2023: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि उनकी वजह से ही वसुंधरा राजे को सजा मिली है। उन्होंने यह बात हाल ही में दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस (Delhi Press Conference) में कही थी। इस बार उन्होंने भाजपा की दूसरी लिस्ट आने के बाद एक बार फिर विपक्षी पार्टी को आड़े हाथ लिया है।
यह भी पढ़े: Rajasthan Election 2023: चूरू में भाजपा-कांग्रेस पर भड़के हनुमान, बोले-उखाड़ फेंकेंगे
गहलोत ने कहा है कि भाजपा ने जीजी को मेरे प्रति सहानभूति दिखाने और आशीर्वाद देने की वजह से टिकट नहीं दिया है। गहलोत सूरसागर से भाजपा विधायक सूर्यकांता व्यास की बात कर रहे थे। उन्होंने यह प्रतिक्रिया जोधपुर एयरपोर्ट (Jodhpur Airport) पर मीडिया से बात करने के दौरान दी है।
सीएम ने कहा भाजपा ने सूरसागर की विधायक सूर्यकांता व्यास (Sursagar MLA Suryakanta Vyas) का टिकट काट दिया। उन्हें मेरी तारीफ करने की सजा दी है। दो बार जीजी ने मेरे लिए कमेंट किये है और मुझे आशीर्वाद दिया है। जिसका पनिशमेंट उन्हें मिला है, जबकि वह सम्मान पाने की हकदार थी।
गहलोत ने कहा मेरी वजह से वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) को उन्ही की पार्टी में तकलीफ हुई है। इसी तरह कैलाश मेघवाल (Kailash Meghwal) को भी हो रही है। मैने देखा है कि जिसने भी मेरे लिए ओपिनियन रखा है, उन सबको भाजपा में परेशानी हो रही है। सीएम ने कहा पक्ष-विपक्ष में भाईचारा होना चाहिए, किसी को बोलने पर सजा नहीं होनी चाहिए।
यह भी पढ़े: Rajasthan Election 2023: कांग्रेस का स्मार्ट मूव, 5 निर्दलीय विधायकों को बनाया उम्मीदवार
जयपुर। हाल ही में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के द्वारा दिए गए विवादित…
जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ऋषि गालव भाग द्वारा 30 मार्च, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नववर्ष पर…
जयपुर। राष्ट्र सेविका समिति जयपुर विभाग का शुक्रवार को झोटवाड़ा में पथ संचलन निकाला। घोष…
— डॉ. योगेन्द्र सिंह नरूका इतिहासविज्ञ Rana Sanga News : जयपुर। टोंक के डिग्गी में…
Rajasthan News : जयपुर। राजस्थान जैन सभा, जयपुर द्वारा 12 से 25 वर्ष के युवाओं…
जयपुर। राजस्थान पुलिस के पुलिस महानिदेशक उत्कल रंजन साहू ने रंगों के पर्व होली और…