Categories: स्थानीय

राजस्थान की वो सीट जिसका नाम लेते ही कांप जाती है कांग्रेस, 25 साल से नहीं जीता चुनाव

चुरू। शेखावटी के चुरू जिले में स्थित रतनगढ़ का सियासी इतिहास अपने आप में खासा महत्व रखता है। रतनगढ़ विधानसभा में तीन नगरपालिका शामिल है। जिसमें रतनगढ़, राजलदेसर तथा छापर है। रतनगढ़ विधानसभा की रातनीति पर मतदाताओं का खासा बोलबाला रहता है। रतनगढ़ की स्थापना बीकानेर के महाराजा सूरतसिंह के द्वारा की गई थी और इसके साथ ही गीताप्रेस के संस्थापक भाईजी हनुमानप्रसाद पोद्दार की भूमि के नाम से भी इसे जाना जाता है।

 

यह भी पढ़े:  Aaj Mausam Kaisa Rahega: अगले 3 दिन राजस्थान के इन हिस्सों में हो सकती है बारिश, मानसून भी जल्द लेगा विदा

ब्राह्मण चेहरे पर ही दांव

रतनगढ़ विधानसभा क्षेत्र में ब्राह्मण बाहुल्य होने के कारण भाजपा व कांग्रेस दोनों ही पार्टीया ब्राह्मण चेहरे पर ही दांव खेलती है। ब्राह्मण पर दांव खेलने के कारण जाट प्रत्याशी बागी होकर कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खेल देते है। ऐसे में कांग्रेस को लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है। हालांकी चुनावों में ओबीसी, एससी, अल्पंख्यक तथा राजपूत मतदाता भी चुनाव परिणामों को प्रभावित करते है। 

भाजपा इस सीट पर परंपरागत जीत

रतनगढ़ में पिछलेक चुनाव के दौरान 35 वार्ड हुआ करते थे, जो अब 45 हो चुके है। लगातार 25 वर्षो से कांग्रेस लगातार प्रयास कर रही है, लेकिन अपना विधायक नहीं बना सकी है। जिसका सबसे बड़ा कारण अपनों की बगावत है। रमनगढ़ सीट को भाजपा का गढ़ माना जाता है। भाजपा इस सीट पर परंपरागत रूप से जीतती हुई आ रही है।

 

यह भी पढ़े: ज्योति मिर्धा ने साधा कांग्रेस पर निशाना, पायलट- गहलोत के समझौते को बताया दिखावा

 
भाजपा अंतर्कलह का शिकार

भाजपा के इस अभेद्य किले को कांग्रेस इस बार भेदने की पूरी कोशिश करेंगी। ऐसे में विधानसभा चुनाव में बदलते समीकरण भाजपा के लिए चिंताजनक है। जिसका मुख्य कारण विधायक की निष्क्रयता है। जिसका हर्जाना भाजपा को चुनाव के दौरान भुगतना पड़ सकता है। भाजपा अंतर्कलह का शिकार होती जा रही जिसका फायदा कांग्रेस को मिल सकता है। भाजपा की कार्यशैली से नाराज होकर एक बड़ा खेमा भाजपा से टूटकर अलग हो गया है। 
 

Morning News India

Recent Posts

The Secret Behind Saumic Craft Success in Helping Artisans!

India is known for handmade crafts. Our artisans make beautiful items with their hands, keeping…

4 घंटे ago

Saumic Craft: Helping India to Start ₹0 Investment Businesses

In today’s time, everyone wants to do their own business. But the biggest problem is…

5 घंटे ago

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर रखे अपने दिल के स्वास्थ्य का ख्याल

World Health Day : विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है…

5 घंटे ago

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सराहे पीएमश्री स्कूल राहोली के शैक्षणिक नवाचार

टोंक। विगत तीन वर्षों से अपने शैक्षणिक नवाचारों से चर्चित राहोली के पीएमश्री राजकीय उच्च…

3 दिन ago

क्षत्रिय समाज की बड़े आंदोलन की तैयारी: ठाकुर शिवराज सिंह शक्तावत

जयपुर। हाल ही में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के द्वारा दिए गए विवादित…

4 दिन ago

नववर्ष पर होगा विराट पथ संचलन

जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ऋषि गालव भाग द्वारा 30 मार्च, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नववर्ष पर…

1 सप्ताह ago