ब्यावर। वन विभाग की टीम ने जवाजा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत राजियावास के रायताखेडा गांव के जंगल में राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार करते एक युवक को ग्रामीणों की मदद से गिरफतार किया है। जानकारी के अनुसार आरोपी युवक रायताखेडा गांव में अपने ससुराल आया हुआ था। इस दौरान वह जंगल में मोर का शिकार कर रहा था।
शिकार के दौरान गुलेल से मोर पर निशाना लगाते हुए उसे गांव वालों ने देख लिया। जिस पर ग्रामीणों ने उसे पकड़ कर पहले तो उसकी धुनाई शुरू कर दी और उसके बाद में वन विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर उसे वन विभाग के सुपुर्द कर दिया।
ग्रामीणों ने की धुनाई
मामले की जानकारी देते हुए वनी विभाग के अधिकारी ने बताया की धर्मवीर पुत्र शंकरलाल कंजर रायताखेडा स्थित अपने सुसराल आया हुआ था। इस दौरान धर्मवीर शनिवार सुबह रायताखेडा के जंगलों में गुलेल की सहायता से राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार करने की फिराक में घूम रहा था। इस दौरान धर्मवीर गुलेल से पास ही स्थित एक मोर पर निशाना लगा रहा था। इस दारान धर्मवीर को एक ग्रामीण ने देख लिया। ग्रामीण ने आसपास के लोगों को एकत्रित कर धर्मवीर को गुलेल सहित पकड़ लिया और उसकी धुनाई कर डाली।
वन्य जीव संरक्षण अधिनियम में मुकदमा दर्ज
धुनाई के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग ब्यावर को इसकी सूचना दी। सूचना के बाद वनपाल नाका जवाजा के कर्मचारी मौके पर पहुंचे तथा आरोपी को पकड़ कर ब्यावर कार्यालय लेकर पहुंचे। यहां पर क्षेत्रीय वन अधिकारी ने आरोपी धर्मवीर के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम तथा राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार करने के प्रयास के आरोप में मामला दर्ज किया हैं। वन विभाग के आरोपी को राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय में मेडिकल करवाने के बाद न्यायालय में पेश किया।
Aaj Ka Itihas 21 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…
Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…
Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…
Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…
Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…
ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…