Categories: स्थानीय

दुल्हन ने अपने ही दूल्हे को बनाया ब्लैकमेलिंग का शिकार

जयपुर। मुहाना थाने में एक नई नवेली दुल्हन के द्वारा अपने ही दूल्हे को बैल्कमेल करने का मामला सामने आया हैं। दुल्हन अपने ही दूल्हे पर पैसो के लिए दबाव बनाने लगी। पैसे नहीं देने पर साथ छोड़कर भी चली गई। पीडित ने अपनी पत्नी के खिलाफ मुहाना थोने में मुकदमा दर्ज करवाया हैं। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया की डिग्गी रोड़ सांगानेर के रहने वाले युवक ने थाने पर उपस्थित होकर अपनी ही पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई हैं। पीड़ित ने रिपोर्ट में बताया की वह एक प्राइवेट कंपनी में नोकरी करता हैं। और अपने परिवार का भरण पोषण करता हैं। उसकी शादी 8 जुलाई 2022 को तय हुई थी। शादी में उनके द्वारा 3 लाख रूपए के साथ ही सोने- चांदी के जेवरात भी दिए गए थे। पीड़ित ने बताया की शादी के बाद से ही दुल्हन उसे कोई ना कोई बहाना बनाकर खुद के पास आने से रोक देती थी। पत्नी द्वारा शादी के बाद से पैसो की डिमांड शुरू कर दी गई थी। जब पैसे नहीं दिए तो वह घर छोड़कर चली गई और अब झूठे आरोपों में फंसाने की धमकी दे रही हैं।

पीड़ित ने बताया की दुल्हन पहले से ही शादीशुदा हैं। यह शादी केवल पैसो के लिए करवाई गई थी दुल्हन ने ब्लैकमेल कर लगातार पैसों की डिमांड की। जब दूल्हे ने पैसे देने से इंकार कर दिया तो दूल्हे को झुठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगी। पीडित को जब अपने साथ हुए धोखे का पता चला तो उसने पुलिस में दुल्हन और उसके परिवार के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी हैं।

Morning News India

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

4 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

5 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

6 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

8 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

8 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

8 घंटे ago