Categories: स्थानीय

जयपुर की सबसे अनोखी जगह, जहां आज भी सत्ता पक्ष व विपक्ष फहराता है अलग-अलग दिशाओं में तिरंगा

  • सियासी दलों की दशा तय करती है बड़ी चौपड़ की दिशाएं
  • सत्ता पक्ष और विपक्ष बखुबी निभाते है परंपरा

जयपुर। 15 अगस्त 1947 ये वो दिन था जिस दिन देशवासियों ने आजाद भारत की सुबह देखी थी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश की राजधानी जयपुर की बड़ी चौपड़ अनूठी सियासत की साक्षी बनती है। सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही यह अपनी परंपरा को बखुबी निभाते है। बड़ी चौपड़ जहां 15 अगस्त हो या फिर 26 जनवरी  सत्ता पक्ष और विपक्ष एक साथ नजर आते है। जहां फर्क होता है तो बस दिशाओं का। बड़ी चौपड़ पर सत्ता पक्ष पूर्व मुखी होकर तो विपक्ष दक्षिण मुखी होकर तिरंगा फहराता है।

 

यह भी पढ़े: 15 अगस्त 1947 को जयपुर में जलाए गए थे घी के दीपक, बड़ी चौपड़ पर ऐसे फहराया गया था तिरंगा

 

यह रवायत बन चुकी है गुलाबी नगरी की तहजीब का हिस्सा

बड़ी चौपड़ पर अनोखा नजारा देखने को मिलता है। सत्ता पक्ष के मुख्यमंत्री तिरंगा फहराते है तो वहीं विपक्ष की और से नेता प्रतिपक्ष इस परंपरा को निभाते है। यह परंपरा आज से नहीं बल्की 1947 से चली आ रही है। 1947 में मुख्यमंत्री टीकाराम पालीवाल के द्वारा झंडारोहण किया गया था। उसके बाद कांग्रेस के नेता गोकुल भाई भट्‌ट की और से इस परंपरा को आगे बढ़ाया गया। यह रवायत गुलाबी नगरी की तहजीब का हिस्सा बन चुकी है। जिस दिशा में सीएम तिरंगा फहराते है उसकी विपरीत दिशा में विपक्ष की और से तिरंगा लहराया जाता है।

 

यह भी पढ़े: इस साल बेहद खास है 15 अगस्त की थीम, जानिए क्या है 'राष्ट्र प्रथम' के पीछे की वजह

 

अनोखी सियासत की साक्षी बनती है बड़ी चौपड़

हर साल जयपुर का ह्दय कही जानी वाली बड़ी चौपड़ आजादी के पर्व पर अनोखी सियासत की साक्षी बनती है। बड़ी चौपड़ को माणक चौक चौपड़ भी कहा जाता है। बड़ी चौपड़ राजनीति को केंद्र बिंदु हुआ करता था। बड़ी चौपड़ से मोहनलाल सुखाड़िया से जुड़ा एक किस्सा खुब प्रचलित है। मोहनलाल सुखाड़िया ने जब झंडारोहण किया तो उस दौरान विपक्ष के नेता कुंभाराम आ रहे थे। दोनों ने झंडारोहण कर एक दूसरे को मिठाई खिलाई। 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान युवाओं की और से बड़ी चौपड़ पर झंडारोहण करना शुरू किया गया था।

 

Morning News India

Recent Posts

मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा बढ़ेगा, चिकित्सा मंत्री ने निर्देश दिए

mukhyamantri ayushman arogya yojana : जयपुर। प्रदेश में संचालित मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा…

12 घंटे ago

BJP सांसद अनिल बोंडे का विवादित बयान, कहा- राहुल गांधी की जीभ जला देनी चाहिए

BJP MP Anil Bonde on Rahul Gandhi  : नई दिल्ली। राहुल गांधी के अमेरिका दौरे…

13 घंटे ago

राजस्थान उपचुनाव में कांग्रेस जीतेगी सभी सीटें, डोटासरा ने बनाया मास्टर प्लान

Rajasthan By-Election : राजस्थान में होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को बैठक…

14 घंटे ago

अब जापान मिटाएगा राजस्थान में बेरोजगारी, भजनलाल सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम

जयपुर। Jobs In Japan : राजस्थान के युवाओं को अब देश ही नहीं बल्कि विदेश…

15 घंटे ago

Virat Kohli ने लिया Gautam Gambhir का इंटरव्यू, खींची एक-दूसरे की टांग, देखें Video

Virat Kohli took Gautam Gambhir interview : टीम इंडिया के नए कोच गौतम गंभीर (Gautam…

17 घंटे ago

इस्तीफा देकर लटक गए अरविंद केजरीवाल, PM मोदी के दांव से 4 साल दिल्ली पर राज करेंगी आतिशी

जयपुर। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के इस्तीफा देने के बाद दिल्ली में सियासी बवाल भले…

18 घंटे ago