Categories: स्थानीय

पूर्वी राजस्थान में आसान नहीं होगी भाजपा-कांग्रेस की राह

जयपुर। विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। भाजपा व कांग्रेस दोनों ही पार्टियां चुनावी मैदान में अपना दमखम झोंक रही हैं। कांग्रेस जहां सत्ता में बने रहने के लिए दमखम दिखा रही हैं वहीं भाजपा कांग्रेस को सत्ता से बाहर कर सरकार बनाने के लिए अपना दमखम दिखा रही हैं। दोनों ही पार्टियां हर वर्ग को मनाने का प्रयास कर रही हैं। गहलोत सरकार किसानों को मनाने के लिए कृषक ऋण राहत आयोग विधेयक लेकर आई हैं ताकि किसानों को अपने पक्ष में कर सके वहीं भाजपा की और से किसानों को अपने पक्ष में करने के लिए किसान सम्मेलन किए जा रहे हैं।

ईआरसीपी परियोजना की मांग पड़ सकती हैं भारी

पूर्वी राजस्थान में इस बार भाजपा और कांग्रेस दोनों की राह आसान नहीं होने वाली हैं। दोनों ही दलों को युवओं व किसानों का गुस्सा झेलना पड़ सकता हैं। ईआरसीपी परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने की मांग बार-बार उठाई गई हैं, लेकिन आज दिन तक इस मांग को पूरा नहीं किया जिसके कारण केंद्र की भाजपा सरकार से किसान व आमजन खासा नाराज हैं। इस नाराजगी का हर्जाना भाजपा को प्रदेश में भरना पड़ सकता हैं। वहीं प्रदेश की कांग्रेस सरकार से बार-बार हो रही पेपर लीक की घटनाओं से युवा खासा नाराज हैं। ऐसे में युवाओं की नाराजगी कांग्रेस सरकार को उठानी पड़ सकती हैं।

कर्जा माफ होने के इंतजार में बैठे किसान

ईआरसीपी योजना के जरीए 13 राज्यों को पानी उपलब्ध करवाने की योजना तैयार की गई थी। बार-बार मांग करने के बाद भी अब केंद्र सरकार इससे पल्ला झाड़ रही हैं। भाजपा और कांग्रेस दोनों इस योजना को लेकर एक दूसरे को दोष मढ़ने में लगी हुई हैं। वहीं बार-बार हो रही पेपर लीक की घटना से युवाओ में आक्रोष हैं। लाखों बेरोजागार युवा कई बार प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ हुंकार भर चुके हैं। पेपर लीक के मामलों की बात करे तो बीते चार साल में 16 मामले दर्ज किए गए हैं। सरकार की और से भर्तियां निकाली तो गई पर पूरी नहीं हो सकी। वहीं कांग्रेस सरकार की और से किसानों का कर्जा माफ करने की बात कही गई थी, लेकिन किसानों का कर्जा माफ नहीं किया गया। किसान आज भी कर्जा माफ होने का इंतजार कर रहे हैं।

Morning News India

Share
Published by
Morning News India

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

4 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

4 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

6 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

7 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

7 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

8 घंटे ago