स्थानीय

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की जंग हार गई। करीब 20 दिन तक अस्पताल में जिंदगी और मौत से लड़ने का बाद आखिर मौत की दु:खद खबर सामने आई, लेकिन अब प्रियंका बिश्नोई की मौत के बात एक और डराने वाली खबर सामने आई है, जिससे पूरे विश्नोई समाज में आक्रोश है। इलाज करने वाले डॉक्टर्स पर ही आरोप लग रहे है।

Priyanka Bishnoi की मौत के बाद समाज में आक्रोश

राजस्थान की आरएएस अधिकारी एसडीएम प्रियंका बिश्नोई की अस्पताल में भर्ती होने के बाद मौत हो गई है। करीब 20 दिन तक अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ने के बाद वो आखिर जिंदगी की जंग हार गईं। अपने तेज तर्रार अंदाज के लिए मशहूर आरएएस अधिकारी एसडीएम प्रियंका बिश्नोई की असामयिक मौत ने सभी को हैरान कर दिया है। उनकी मौत के बाद अब बिश्नोई समाज में गुस्सा है। गुस्सा इसलिए है क्योंकि अब परिजन और बिश्नोई समाज आरएएस की मौत के लिए इलाज में लापरवाही का आरोप लगा रहा हैं। मौत के जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग भी की जा रही है।

यह भी पढ़ें : – अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

इलाज में लापरवाही का आरोप

बीकानेर की प्रियंका बिश्नोई (Priyanka Bishnoi) जोधपुर में सहायक कलक्टर पद पर तैनात थीं। हाल ही में जोधपुर के वसुंधरा हॉस्पिटल के डॉक्टरों पर उनके इलाज में लापरवाही का आरोप लगा था. कलेक्टर के निर्देश पर मामले की जांच की जा रही है. जोधपुर में इलाज के दौरान प्रियंका की हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी जिसके बाद प्रियंका कोमा में चली गई थी। बाद में प्रियंका बिश्नोई कोमा में चली गई थी। साथ ही उसके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था।।
जानकारी के मुताबिक जोधपुर जिला कलेक्टर ने प्रियंका बिश्नोई  के इलाज में हुई लापरवाही को लेकर मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल को 3 दिन के अंदर जांच के आदेश दिए हैं। आज तीन दिन पूरे हो गए हैं हालांकि रिपोर्ट क्या दी गई है ये सामने नहीं आया है। लेकिन बिश्नोई समाज की एक होनहार बेटी के कम उम्र में चले जाने से बिश्नोई समाज के साथ-साथ प्रशासनिक महकमे में भी गम की लहर के साथ-साथ गुस्सा भी है।

2016 में RAS बनी थी प्रियंका बिश्नोई

आपको बता दें कि प्रियंका बिश्नोई मूल रूप से बीकानेर की रहने वाली थी। वह साल 2016 बैच की आरएएस अधिकारी थी। वह फिलहाल जोधपुर एसडीएम के पद पर तैनात थी । हाल ही में पेट दर्द की शिकायत पर उन्होंने वसुंधरा अस्पताल में ऑपरेशन कराया था। ऑपरेशन के बाद उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई।

यह भी पढ़ें : – दौसा में बोरवेल से बाहर आई नीरू और लगे वंंदे मातरम के नारे

Bhup Singh

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

7 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

8 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

9 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

11 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

11 घंटे ago

दौसा में बोरवेल से बाहर आई नीरू और लगे वंंदे मातरम के नारे

Borewell Accident Dausa News: दौसा के बांदीकुई में करीब 17 घंटे से बोरवेल के पास…

12 घंटे ago