स्थानीय

Tanzim Merani: ‘तिरंगा गर्ल’ के अनशन का 5वां दिन, क्या सुध लेगी ‘भजनलाल सरकार’?

Tiranga Girl Tanzim Merani: अहमदाबाद की 19 वर्षीय मुस्लिम समुदाय की कॉलेज छात्रा तंजिम मेरानी की भूख हड़ताल का आज चौथा दिन हैं। वह एक फरवरी से राजस्थान की राजधानी जयपुर के मानसरोवर क्षेत्र के वीटी ग्राउंड (VT Ground Jaipur) पर धरने पर बैठी हैं। उसकी मांग है कि शैक्षणिक संस्थाओं में हिजाब प्रतिबंध, सामान नागरिक संहिता (UCC) और नागरिकता संसोधन अधिनियम (CAA) को जल्द से जल्द प्रदेश में लागू किया जाए।

मुस्लिम छात्रा तंजिम मेरानी जिस जगह पर भूख हड़ताल कर रही है, वह मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का विधानसभा क्षेत्र हैं। अनशन स्थल के नजदीक शिप्रा पथ पुलिस थाना है, लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस महकमे का भी कोई भी व्यक्ति शुरूआती तीन दिनों से वहां मौजूद नहीं था। चौथे दिन जब Morning News India ने तिरंगा गर्ल के अनशन के मुद्दे को गंभीरता से उठाया तो ‘राजस्थान सरकार’ और ‘पुलिस प्रशासन’ हरकत में आया और तंज़ीम और उसके पिता को सुरक्षा प्रदान करवाई गई। अब राजस्थान में तंज़ीम के अनशन स्थल पर IB , CID और Police के जवान सुरक्षा की दृष्टि से तैनात कर दिए गए हैं।

यह भी पढ़े: Tanzim Merani: अनशन पर अड़ी तिरंगा गर्ल की चौथे दिन बिगड़ी तबियत, सरकार मौन

आज अनशन का 5वां दिन

तंजिम मेरानी की भूख हड़ताल (Tanzim Merani Strike) का आज 5वां दिन हैं। पिछली शाम (चौथे दिन) उसकी तबियत बिगड़ चुकी थी, तब डॉक्टर्स की टीम ने आकर उसका चेकअप किया। इसके बाद स्वास्थय का हवाला देते हुए कई लोगों ने तंजिम से अनशन को खत्म करने की अपील की, लेकिन वह अपनी मांगों पर अडिग हैं। वह कहती है कि ‘जब तक उसकी मांगे राजस्थान सरकार स्वीकार नहीं करती हैं, तब तक वह अपनी भूख हड़ताल जारी रखेगी।

यह भी पढ़े: Tanzim Merani: तेजाब की धमकी पर जागी भजनलाल सरकार, लेकिन गुजरात का क्या ..?

क्या सुध लेगी ‘भजनलाल सरकार’?

खैर अब देखना होगा कि 19 वर्षीय तंजिम मेरानी की तीन मांगों पर राजस्थान की ‘भजनलाल सरकार’ सुध लेती हैं या नहीं। मुद्दा चाहे जो भी हो, उसे स्वीकार करना और नहीं करना तो न्यायपालिका और सरकार के हाथ में होता हैं। मुद्दा विशेष समुदाय का हो या, फिर हिंदू-मुस्लिम, लेकिन यहां जो सबसे मुख्य है, वह हैं ‘एक बालिका का स्वास्थय और उसकी जिंदगी।’ इसलिए राजस्थान की भजनलाल सरकार को भी जल्द से जल्द इस मुद्दे को गंभीरता से लेना चाहिए।

Aakash Agarawal

Share
Published by
Aakash Agarawal

Recent Posts

झोपडी में आग लगने से घरेलू सामान सहित 20 हजार जलकर राख

Alwar News :  रैणी। अलवर उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत माचाड़ी स्थित कोठारी का बास…

6 घंटे ago

सीएम भजनलाल शर्मा का अलवर दौरा, जुबेर खान के परिजनों से की मुलाकात

CM Bhajanlal Sharma Alwar visit :  अलवर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma)…

7 घंटे ago

किरोड़ी लाल मीणा ने खोली गहलोत की पोल, 10 बड़े घोटालों से उठाया पर्दा

जयपुर : राजस्थान की राजनीति में बीजेपी के वरिष्ठ नेता किरोड़ी लाल मीना इन दिनों…

7 घंटे ago

Rajasthan Politics : साढ़ू भाई बने डोटासरा और किरोड़ी लाल मीणा, पर्ची वाली सरकार की करेंगे छुट्‌टी!

Rajasthan Politics : जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh…

8 घंटे ago

Delhi Politics: दिल्ली CM रेस में ये 5 दिग्गज, ये 13 लोग तय करेंगे दिल्ली का नया मुखिया

Arvind Kejriwal : जयपुर। CM अरविंद केजरीवाल ने जबसे सीएम पद से इस्तीफा देने का…

9 घंटे ago