Categories: स्थानीय

भाजपा किसान मोर्चा ने कलेक्ट्रेट परिसर फूंका कल्याण बेनर्जी एवं राहुल गांधी का पुतला

जयपुर। संसद परिसर में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद कल्याण बेनर्जी ने देश के उप-राष्ट्रपति जगदीप धनकड़ की मिमिक्री कर उनका मजाक बनाया गया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद को रोकने के बजाए उनका वीडियो बनाकर उन्हें और उत्साहित कर उनका साथ दिया गया। जिसके विरोध में भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री ओ.पी. यादव के नेतृत्व में भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट सर्किल, जयपुर में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद कल्याण बेनर्जी एवं कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन कर विरोध-प्रदर्शन किया। 

 

यह भी पढ़ें :मोदी सरकार लेकर आई ये 3 नए कानून, 3 दिन में FIR और फिर फांसी की सजा

 

इस अवसर पर मोर्चा के प्रदेश महामंत्री ओ.पी. यादव, प्रदेश पदाधिकारी बिरदीचंद चौधरी, दीपक सिरोहिया, धर्मेन्द्र कुंतल, गौरी कुमावत, केशव शर्मा, मोर्चा जयपुर शहर जिलाध्यक्ष करण सिंह चीचड़ोली, जिला उपाध्यक्ष रमेश कटारिया, ​दलीप लिचाना, अजीत जोशी, रणजीत सैनी, संजय मंढ़ा, जिला मंत्री महेश सिंह, जितेन्द्र हरमाड़ा, सुशील शर्मा, महेन्द्र रावत सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहें। 

 

यह भी पढ़ें : छात्र फार्म भरकर उठाएं पैसा, शिक्षामंत्री ने सोशल मीडिया पर शेयर किया ये स्कैनर

 

देश के उप-राष्ट्रपति जगदीप धनकड़ का मजाक बनाना। यह अमर्यादित और संविधान के खिलाफ है। जिसका राजस्थान भाजपा किसान मोर्चा कड़े शब्दों में निन्दा कर विरोध प्रकट करता है तथा तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) व कांग्रेस को शीघ्र-अतिशीघ्र इस पर माफी मांगनी चाहिये।यादव ने बताया कि भाजपा किसान मोर्चा ने प्रदेशभर में तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण बेनर्जी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन कर विरोध-प्रदर्शन किया।

Ambika Sharma

Recent Posts

किसान भाई ने उगाया 1200 किलो का कद्दू! जानिए खेती की ये जादुई तकनीक

Pumpkin News : अक्सर देखा जाता है कि किसान भाई गर्मीयों की शुरूआत में बाड़ी…

22 घंटे ago

किसान भाई एकबार खरीद लें ये धांसू फोन!​ जिंदगीभर खराब नहीं होगा

जयपुर। अक्सर देखा जाता है कि किसान भाईयों के पास मोबाइल फोन बहुत जल्दी खराब…

2 दिन ago

The Secret Behind Saumic Craft Success in Helping Artisans!

India is known for handmade crafts. Our artisans make beautiful items with their hands, keeping…

4 दिन ago

Saumic Craft: Helping India to Start ₹0 Investment Businesses

In today’s time, everyone wants to do their own business. But the biggest problem is…

4 दिन ago

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर रखे अपने दिल के स्वास्थ्य का ख्याल

World Health Day : विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है…

4 दिन ago

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सराहे पीएमश्री स्कूल राहोली के शैक्षणिक नवाचार

टोंक। विगत तीन वर्षों से अपने शैक्षणिक नवाचारों से चर्चित राहोली के पीएमश्री राजकीय उच्च…

7 दिन ago