Categories: स्थानीय

वंदे भारत ट्रेन का जोधपुर से होगा ट्रायल रन

जोधपुर। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन जोधपुर से साबरमती के बीच पटरियों पर दौड़ेगी। अजमेर-दिल्ली के बाद जोधपुर से साबरमती के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलने को तैयार हैं। चेन्नई से आई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का जोधपुर जंक्शन पर स्वागत किया गया। सभी सुविधाओं से लैस इस वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में 8 कोच हैं। ट्रेन का ट्रायल रन आज से शुरू होगा। 7 जुलाई को वंदे भारत एक्सप्रेस की विधिवत शुरूआत होगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे।

वंदे भारत ट्रेन का सप्ताह में 6 दिन संचालन किया जाएगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के अधिकारी ने बताया की ट्रेन जोधपुर जंक्शन पर पहुंच चुकी हैं। मेंटेनेंस का कार्य पूरा होने के बाद ट्रेन का ट्रायल शुरू किया जाएगा। 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन पटरियों पर दौड़ेगी। ट्रायल के बाद ट्रेन 100 से 110 कलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी।

भगत की कोठी जोधपुर से ट्रेन का संचालन किया जाएगा। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पाली, फालना, आबूरोड, पालनपुर, मेहसाणा स्टेशन पर रूकेगी। हालांकी अभी तक भी ट्रेन का किराया घोषित नहीं किया गया हैं। रेलवे बोर्ड की और से जल्द ही इसका किराया निर्धारित किया जाएगा। किराए के लिए प्रस्ताव भेजा गया हैं। इसके साथ ही अन्य रूटों पर भी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन किया जाएगा। इसको लेकर भी प्रस्ताव भेजे गए हैं।

अजमेर- दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस के बाद राजस्थान में यह दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन हैं। ट्रेन प्रतिदिन सुबह 5.55 पर जोधपुर से रवाना होगी। 12.5 पर साबरमती पहुंचेगी, वर्तमान समय की बात करे तो वर्तमान में जोधपुर से अहमदाबाद के लिए 9 घंटे में सफर तय करना पड़ता हैं। वंदे भारत एक्सप्रेस से समय की बचत होगी। कम समय में दूरी तय हो पाएगी।

Morning News India

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

4 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

5 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

6 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

7 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

8 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

8 घंटे ago