स्थानीय

Udaipur News: फर्राटेदार इंग्लिश बोल Oberoi Group को लगाया 20 लाख का चूना

Udaipur News: उदयपुर में ओबेरॉय ग्रुप की होटल उदय विलास को 20 लाख का चूना लगा है। आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया हैं। ओबेरॉय ग्रुप उदय विलास के लाइजनिंग ऑफिस ने अम्बामाता थाने में इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट के मुताबिक ‘शंहशाह शरीफ’ नाम के युवक ने Booking.com से Uday Vilas में चार दिन के लिए Room Book किया था। चेक इन के दौरान उसने ऑनलाइन पेमेंट की रसीद भी दिखाई।

ब्रिटिश लेंग्वेज बोलने में मास्टर आरोपी

आरोपी शंहशाह शरीफ ने होटल स्टाफ को चेक इन करते समय 11 लाख 16 हज़ार 45 रुपये ऑनलाइन पेमेंट की रसीद दिखाई थी। उसने स्टाफ से कहा कि उसका खाता इंटरनेशनल हैं, इसलिए फंड ट्रांसफर होने में 48 घंटे का समय लगेगा। होटल स्टाफ उसकी बातों में आ गया क्योंकि आरोपी इंग्लिश और ब्रिटिश लेंग्वेज बोलने में मास्टर था। होटलकर्मियों ने उसकी बातों पर भरोसा कर चेक इन करवा दिया। आरोपी ने बाद में होटल से लाखों रुपये की ज्वेलरी भी खरीदी।

यह भी पढ़े: जबरदस्त है Raastha मूवी, ओमान की इस सच्ची घटना पर आधारित है कहानी

6 लाख 80 हजार की खरीदी ज्वेलरी

करीब 6 लाख 80 हजार की ज्वेलरी खरीद कर उसने एक बार फिर होटल स्टाफ के सामने पेमेंट ऑनलाइन करते हुए इंटरनेशनल खाता और 48 घण्टे में ट्रांसफर की बात को दोहराया। इसके बाद वह 48 घंटे में तबियत खराब होने का बहाना बना और डॉक्टर को दिखाने की बात कहकर फरार हो गया।

यह भी पढ़े: सपनें नहीं भूख प्यास और दर्द से जूझते हैं यहां हिन्दुस्तानी

तेलंगाना के हैदराबाद से हुआ अरेस्ट

पुलिस ने तेलंगाना के हैदराबाद से आरोपी शहंशाह शरीफ को गिफ्तार कर लिया हैं। आरोपी ने पूछताछ में उदय विलास से लिया सोना मणिपुरम गोल्ड लोन पर रखकर लोन लेने की बात स्वीकार की हैं। पुलिस ने उसे गिफ्तार करते हुए पूरे घटनाक्रम की तहकीकात शुरू कर दी हैं।

Aakash Agarawal

Recent Posts

झोपडी में आग लगने से घरेलू सामान सहित 20 हजार जलकर राख

Alwar News :  रैणी। अलवर उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत माचाड़ी स्थित कोठारी का बास…

6 घंटे ago

सीएम भजनलाल शर्मा का अलवर दौरा, जुबेर खान के परिजनों से की मुलाकात

CM Bhajanlal Sharma Alwar visit :  अलवर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma)…

7 घंटे ago

किरोड़ी लाल मीणा ने खोली गहलोत की पोल, 10 बड़े घोटालों से उठाया पर्दा

जयपुर : राजस्थान की राजनीति में बीजेपी के वरिष्ठ नेता किरोड़ी लाल मीना इन दिनों…

7 घंटे ago

Rajasthan Politics : साढ़ू भाई बने डोटासरा और किरोड़ी लाल मीणा, पर्ची वाली सरकार की करेंगे छुट्‌टी!

Rajasthan Politics : जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh…

8 घंटे ago

Delhi Politics: दिल्ली CM रेस में ये 5 दिग्गज, ये 13 लोग तय करेंगे दिल्ली का नया मुखिया

Arvind Kejriwal : जयपुर। CM अरविंद केजरीवाल ने जबसे सीएम पद से इस्तीफा देने का…

9 घंटे ago