Categories: स्थानीय

उदयपुर के वैज्ञानिकों ने आदित्य एल-1 के लिए बनाए पेलोड, L1 पॉइंट पर हवा को मापने में अहम योगदान

  • L1 पॉइंट पर हवा को मापेगा पेलोड
  • उदयपुर की सौर वेधशाला का इतिहास

 

उदयपुर। चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग के बाद भारत सौर मिशन आदित्य एल-1 (aditya L-1) लॉन्च करके एक कदम आगे बढ़ गया है। इतने बड़े प्रोजेक्ट को लॉन्च करने में किसी एक व्यक्ति का योगदान नहीं होता बल्कि पूरी टीम के दिन-रात की मेहनत होती है। इसी के तहत आदित्य एल-1 प्रोजेक्ट में उदयपुर का भी अहम योगदान रहा है। उदयपुर की सौर वेधशाला इस प्रोजेक्ट के लिए महत्वपूर्ण रही। धरती की सतह से 15 लाख किलोमीटर दूर सूर्य के एल-1 पॉइंट पर पहुंचकर आदित्य न सिर्फ स्टडी करेगा, बल्कि इसकी सफल के बाद भारत एक ओर इतिहास रचेगा।

 

यह भी पढ़े: Aditya L1 Mission: कितने दिनों में सूर्य तक पहुंचेगा भारत का अंतरिक्ष यान? जानें किस तरह करेगा काम

 

L1 पॉइंट पर हवा को मापेगा पेलोड

उदयपुर के वैज्ञानिकों ने आदित्य एल-1 सौर मिशन के लिए  पेलोड बनाए है। इस प्रोजेक्ट में उदयपुर की सोलर ओबेजर्वेशन प्रयोगशाला में कार्यरत वैज्ञानिक प्रो. भुवन जोशी और डॉ. रमित भट्टाचार्य की टीम का योगदान रहा है। आदित्य-L1 में कुल 7 पेलोड लगाए गए। जो कि एल-1 पॉइंट पर हवा को मापने में उपयोगी होंगे। ये पेलोड उदयपुर (udaipur news) की 48 साल पुरानी हाईटेक सौर वेधशाला में बनाए गए हैं। 

 

यह भी पढ़े: Aditya L1 Mission: क्या है लैग्रेंजियन बिंदु? जहां पर उतरेगा भारत का Aditya L1 अंतरिक्ष यान

 

उदयपुर की सौर वेधशाला का इतिहास

वेधशाला का निर्माण 1976 में डॉ. अरविंद भटनागर द्वारा दक्षिणी कैलिफोर्निया में बिग बीयर झील में सौर वेधशाला के मॉडल के आधार पर किया गया था। बाद में, 1983 में डॉ. अशोक अंबष्ठ और उसके बाद विभिन्न चरणों में कई अन्य लोग उनके साथ जुड़ गए, जिन्होंने इस वेधशाला के विकास में योगदान देना जारी रखा है।

 

सौर मिशन की लॉन्चिंग के दौरान उदयपुर के विद्या भवन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वैज्ञानिक प्रोफेसर भुवन जोशी और रमित भट्टाचार्य का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत हुआ। स्कूल के स्टूडेंट्स वैज्ञानिकों को अपने बीच देखकर काफी खुश नजर आए।

Morning News India

Recent Posts

मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा बढ़ेगा, चिकित्सा मंत्री ने निर्देश दिए

mukhyamantri ayushman arogya yojana : जयपुर। प्रदेश में संचालित मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा…

10 घंटे ago

BJP सांसद अनिल बोंडे का विवादित बयान, कहा- राहुल गांधी की जीभ जला देनी चाहिए

BJP MP Anil Bonde on Rahul Gandhi  : नई दिल्ली। राहुल गांधी के अमेरिका दौरे…

11 घंटे ago

राजस्थान उपचुनाव में कांग्रेस जीतेगी सभी सीटें, डोटासरा ने बनाया मास्टर प्लान

Rajasthan By-Election : राजस्थान में होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को बैठक…

13 घंटे ago

अब जापान मिटाएगा राजस्थान में बेरोजगारी, भजनलाल सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम

जयपुर। Jobs In Japan : राजस्थान के युवाओं को अब देश ही नहीं बल्कि विदेश…

13 घंटे ago

Virat Kohli ने लिया Gautam Gambhir का इंटरव्यू, खींची एक-दूसरे की टांग, देखें Video

Virat Kohli took Gautam Gambhir interview : टीम इंडिया के नए कोच गौतम गंभीर (Gautam…

15 घंटे ago

इस्तीफा देकर लटक गए अरविंद केजरीवाल, PM मोदी के दांव से 4 साल दिल्ली पर राज करेंगी आतिशी

जयपुर। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के इस्तीफा देने के बाद दिल्ली में सियासी बवाल भले…

16 घंटे ago