उदयपुर। भाजपा के चाणक्य कहे जाने वाले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज उदयपुर के दौरे पर रहेंगे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह उदयपुर में सभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान अमित शाह केंद्र सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताएंगे साथ ही गहलोत सरकार पर निशाना साधेंगे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र भी देंगे। अमित शाह के उदयपुर दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की और से तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया गया हैं।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के उदयपुर दौरे को लेकर प्रदेश सह प्रभारी विजया राहटकर ने कहा भाजपा के लिए पूरा मेवाड़ संजीवनी साबित होगा। अमित शाह के दौरे को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके साथ ही अमित शाह उदयपुर में आयोजित प्रमुख आयोजनों में भाग भी लेंगे। भाजपा कार्यकर्ताओं को अमित शाह संबोधित करेंगे और केंद्र सरकार सरकार की योजनाओं के बारे में बताएंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आदिवासी समाज के प्रमुख लोगों से भी मुलाकात करेंगे।
पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी ने जानकारी देते हुए बताया की केंद्रीय मंत्री अमित शाह केंद्र सरकार के कार्यकाल के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। चतुर्वेदी ने कहा जनता में गहलोत सरकार के खिलाफ आक्रोश बढ़ा हैं। चतुर्वेदी ने गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा गहलोत सरकार के राज में साढ़े चार सालों में जंगलराज पनपा हैं। आम जनता त्रस्त हो चुकी हैं। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी ने कहा केंद्र सरकार सुशासन का प्रतीक हैं।
Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…
ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…
Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…
Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…
SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…
Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…