Categories: स्थानीय

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा ओबीसी आरक्षण का नहीं मिल रहा युवाओं को लाभ

जयपुर। राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने जा रहे है ऐसे में कांग्रेस और भाजपा नेताओं के बीच जुबानी जंग भी जारी है। हर कोई एक दुसरे पर निशाना साधे बैठा है। दोनों ही पार्टी के नेता एक दूसरे पर तंज कसने से पीछे नहीं रहते। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने ट्वीट जारी कर प्रदेश में ओबीसी आरक्षण का युवाओं को लाभ नहीं मिलने की बात कहीं है। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा की राज्य सरकार ओबीसी प्रमाण पत्र जारी नहीं कर रहीं है।

केंद्रीय मंत्री भुपेंद्र यादव ने ट्वीट जारी करते हुए कहा राजस्थान में जहां कांग्रेस की सरकार है  वहां 8 जिलों में ओबीसी का आरक्षण शून्य है। ओबीसी के आय प्रमाण पत्र नहीं दिए जा रहे है। राजस्थान में क्रीमी लेयर की आय की गणना में कृषि आय को जोड़ा जा रहा है। अशोक गहलोत ने लाखों ओबीसी छात्रों से उनका हक छीना है।

राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा व कांग्रेस दोनों ही पार्टिया मैदान में उतर चुकि है। दोनों पार्टीयां अपनी अपनी ताकत झोक रही है। दोनों ही पार्टी के नेता एक दूसरे पर बयान बाजी करने से पीछे नहीं रह रहे है। इसी बीच अब केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने ट्वीट जारी करते हुए ओबीसी आरक्षण को लेकर बयान जारी किया है। यादव के इस बयान ने एक नया विवाद छेड़ दिया है। यादव ने कहा आरक्षण को लेकर कमीशन अपनी रिपोर्ट में लिख चुका है सीएम गहलोत को इस पर विचार करना चाहिए।

ओबीसी आरक्षण को लेकर हाल ही में ओबीसी कमीशन ने राजस्थान के मुख्य सचिव को एक पत्र भी लिखा। इस पत्र के जरिए क्रीमी लेयर की आय को कृषि आय से अलग रखने की बात की गई है। भूपेंद्र यादव के ट्वीट के बाद अब आरोप प्रत्यारोपों का दौर शुरू हो चुका है।

Morning News India

Recent Posts

Dausa by-election : पायलट बनाम किरोड़ी की जंग, किसको मिलेगा कांग्रेस-बीजेपी का टिकट

Dausa by-election : जयपुर। राजस्थान में होने वाले आगामी उपचुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने…

6 मिन ago

ट्रेनी सब-इंस्पेक्टर ने की डॉ. किरोड़ी लाल मीणा से मुलाकात

Sub Inspector Bharti: राजस्थान की एसआई भर्ती 2021 को लेकर विवादों का दौर जारी है।…

6 घंटे ago

Top 10 Rajasthan News of 12 October 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 12 October 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

7 घंटे ago

अटल बिहारी वाजपेयी तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बने

Aaj Ka Itihas 13 October: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

7 घंटे ago

Top 10 Big News of 12 October 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 12 October 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

7 घंटे ago

राजस्थान विधानसभा उपचुनावों में 7 सीटों पर इन 50 उम्मीदवारों ने ठोकी ताल, जानिए कौन कितना है भारी

जयपुर। Rajasthan Assembly ByElection Candidates List : राजस्थान में 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव अब…

22 घंटे ago