Categories: स्थानीय

केंद्रीय मंत्री चौबे ने कहा गहलोत पायलट की जोड़ी युवराज को खुश करने में लगी

टोंक। मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपल्क्ष में भाजपा की और से महाजनसंपर्क अभियान चलाया जा है। इस अभियान के तहत भाजपा नेता मोदी सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है। केंद्र सरकार के खाद्य अपूर्ति मंत्री अश्विनी चौबे टोंक पहुंचे इस दौरान मंत्री चौबे ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट पर जमकर निशाना साधा।

मंत्री अश्विनी चौबे ने सीएम अशोक गहलोत व पूर्व डिप्टी सीएम पर निशाना साधते हुए कहा दोनों की जोड़ी ने राजस्थान की लुटिया डुबोने का काम किया है। गहलोत और पायलट की जोड़ी युवराज को खुश करने में लगी हुई हैं।

टोंक के उनियारा में महाजनसंपर्क अभियान को लेकर जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला इस दौरान केंद्रीय मंत्री चौबे ने गहलोत व सचिन पायलट की जोड़ी को बड़े मियां छोटे मियां की जोड़ी बताया। केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा बड़े मियां और छोटे मियां की जोड़ी के कारण ही आज राजस्थान की बदनामी हो रही है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री चौबे ने आमजनता से राजस्थान को कांग्रेस मुक्त बनाने की अपील की साथ ही केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने भाजपा की सरकार बनाने का दावा भी किया।

महाजनससंपर्क अभियान के तहत केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने केंद्र की मोदी सरकार के 9 साल के कार्यकाल की उपलब्धियों भी गिनाया। गहलोत सरकार के द्वारा की गई 100 युनिट बिजली फ्री पर तंज कसते हुए केंद्रीय मंत्री चौबे ने कहा बिजली फ्री करके बिजली दी कहा जा रही हैं। बिजली फ्री की घोषणा की जाती है मगर बिजली दी ही नहीं जाती। केंद्रीय मंत्री चौबे ने कहा बड़े मियां और छोट मियां की जोड़ी ने राजस्थान की किरकिरी करवा रखी हैं।

Morning News India

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

10 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

10 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

11 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

13 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

13 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

13 घंटे ago