Categories: स्थानीय

केंद्रीय मंत्री जोशी ने कहा कांग्रेस के राज में भ्रष्टाचार चरम पर

अजमेर। राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं ऐसे में भारतीय जनात पार्टी की और से चुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। भारतीय जनता पार्टी संदन से लेकर सड़क तक मुद्दों को उठा रही है। भाजपा लगातार कांग्रेस सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलकर बैठी हैं। केंद्रीय मंत्री व राजस्थान चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कांग्रेस सरकार के राज में भ्रष्टाचार चरम पर हैं। जोशी ने कहा कांग्रेस सरकार आती हैं और अपने साथ कुशासन लेकर आती हैं।

केंद्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी आज अजमेर पहुंचे। अजमेर पहुंचने पर जोशी का कार्यकर्ताओं के द्वारा गर्म जोश के साथ जोरदार स्वागत किया गया। जोशी ने अजमेर पहुंच कर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा कार्यालय में संवाद किया। इस दौरान जोशी ने मीड़िया से बातचीत करते हुए कहा भाजपा ने चुनाव के लिए रणनीति तैयार की हैं। और उसी रणनीति पर भाजपा की और से कार्य किया जाएगा। इसको लेकर कार्यकर्ताओं को निर्देश भी दिए हैं।

जोशी ने कहा भाजपा कार्यकर्ताओं की और से केंद्र सरकार की योजनाओं का जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। मीड़िया से बात करते हुए जोशी ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा सरकार ने सत्ता में आने के बाद जनता के साथ वादाखिलाफी की हैं। कांग्रेस के राज में पेपर लीक, भ्रष्टाचार जैसी घटनाओं के कारण आम जनता आहत हैं। भाजपा कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर जनता को सरकार की नाकामियां गिनाएंगे।

मोदी सरकार देश को मजबूत बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही हैं, राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई हैं। जोशी ने कहा कांग्रेस सरकार तो अपनी ही मंत्रीयों को हटाने में लगी हैं। जोशी ने कहा कांग्रेंस सरकार ने एक बार फिर से जनता को गुमराह करने का कार्य शुरू कर दिया हैं। जोशी ने कहा प्रदेश की जनता इस बार सरकार को जवाब देकर रहेंगी।

Morning News India

Recent Posts

प्रदेश अग्रवाल महासभा राजस्थान के जिला अध्यक्ष बने टिल्लू रूंडल

Rajasthan News : जयपुर। प्रदेश अग्रवाल महासभा राजस्थान के जिला अध्यक्ष टिल्लू रूंडल बन गये…

24 मिनट ago

विजय शर्मा बने नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय महासचिव

National Human Rights : जयपुर। नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ.…

2 घंटे ago

किसान भाई ने उगाया 1200 किलो का कद्दू! जानिए खेती की ये जादुई तकनीक

Pumpkin News : अक्सर देखा जाता है कि किसान भाई गर्मीयों की शुरूआत में बाड़ी…

1 दिन ago

किसान भाई एकबार खरीद लें ये धांसू फोन!​ जिंदगीभर खराब नहीं होगा

जयपुर। अक्सर देखा जाता है कि किसान भाईयों के पास मोबाइल फोन बहुत जल्दी खराब…

2 दिन ago

The Secret Behind Saumic Craft Success in Helping Artisans!

India is known for handmade crafts. Our artisans make beautiful items with their hands, keeping…

4 दिन ago

Saumic Craft: Helping India to Start ₹0 Investment Businesses

In today’s time, everyone wants to do their own business. But the biggest problem is…

4 दिन ago