Categories: स्थानीय

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने बांटे सीएम के गृह में सरकार की विफलता के कार्ड

जोधपुर। राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं ऐसे में भारतीय जनता पार्टी चुनावी मोड में आ चुकि हैं। भाजपा की और से सत्ता में काबिज होने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी की और से 1 अगस्त को जयपुर में नहीं सहेगा राजस्थान महारैली का आयोजन किया जाएगा। नहीं सहेगा राजस्थान अभियान के तहत भाजपा की और से लोगों का समर्थन जुटाने का प्रयास किया जा रहा हैं। इसी कड़ी में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृह में सरकार की विफलता के कार्ड वितरित किए।

आमजन को गिनाई सरकार की विफलता

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने संगठन के प्रदेश महामंत्री चंद्रशेखर सहित सभी नेताओं के साथ सूरसागर विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा निकाली। तथा गहलोत सरकार की विफलता के कार्ड बांटे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री शेखावत ने दुकानदारों तथा राहगीरों को सरकार की विफलता के कार्ड बांटे साथ ही शेखावत ने आमजन को सरकार की विफलता के बारे में भी बताया। शेखावत ने आमजन से नहीं सहेगा राजस्थान की महारैली में शामिल होने के लिए भी कहा। पद यात्रा के दौरान जिला महामंत्री महेन्द्र मेघवाल, प्रदेश महामंत्री जगदीश छाबा, मण्डल अध्यक्ष ताराचंद गहलोत, हेमंत जायनानी, मनीष पुरोहित सहित भाजपा के कई पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का दोहराया संकल्प

भारतीय जनता पार्टी की और से नहीं सहेगा राजस्थान प्रदेशव्यापी अभियान चलाया जा रहा हैं। इस अभियान के तहत प्रदेश भर में भाजपा नेताओं की और से कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस अभियान के तहत आमजन को गहलोत सरकार की विफलताओं को गिनाया जा रहा हैं। भाजपा की और से इस अभियान के तहत जयपुर में महारैली का अयोजन किया जाएगा जिसके लिए आमजन को आमंत्रित किया जा रहा हैं। इसी कड़ी में जोधपुर संभाग स्तर पर भी बैठकों का दौर शुरू हो गया हैं। कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प दोहराया जा रहा हैं।

Morning News India

Share
Published by
Morning News India

Recent Posts

किसान भाई ने उगाया 1200 किलो का कद्दू! जानिए खेती की ये जादुई तकनीक

Pumpkin News : अक्सर देखा जाता है कि किसान भाई गर्मीयों की शुरूआत में बाड़ी…

21 घंटे ago

किसान भाई एकबार खरीद लें ये धांसू फोन!​ जिंदगीभर खराब नहीं होगा

जयपुर। अक्सर देखा जाता है कि किसान भाईयों के पास मोबाइल फोन बहुत जल्दी खराब…

2 दिन ago

The Secret Behind Saumic Craft Success in Helping Artisans!

India is known for handmade crafts. Our artisans make beautiful items with their hands, keeping…

4 दिन ago

Saumic Craft: Helping India to Start ₹0 Investment Businesses

In today’s time, everyone wants to do their own business. But the biggest problem is…

4 दिन ago

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर रखे अपने दिल के स्वास्थ्य का ख्याल

World Health Day : विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है…

4 दिन ago

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सराहे पीएमश्री स्कूल राहोली के शैक्षणिक नवाचार

टोंक। विगत तीन वर्षों से अपने शैक्षणिक नवाचारों से चर्चित राहोली के पीएमश्री राजकीय उच्च…

7 दिन ago